रोहित शर्मा ने बनाया एक और अनोखा रिकॉर्ड, टी20 में ऐसा कारनामा करने वाले पहले भारतीय बने

रोहित शर्मा ने बनाया एक और अनोखा रिकॉर्ड, टी20 में ऐसा कारनामा करने वाले पहले भारतीय बने

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने आईपीएल 2021 के दौरान एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया है। आईपीएल के 51वें मैच में रोहित ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जमकर बल्लेबाजी की और अपनी इनिंग में दो छक्के भी लगाए थे। अपनी इस पारी के दौरान रोहित ने 169.23 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की थी और साथ ही में टी20 क्रिकेट में 400 छक्के मारने का रिकॉर्ड मारने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था। 
रोहित के पहले किसी भारतीय खिलाड़ी ने यह उपलब्धि हासिल नहीं की है। टी20 क्रिकेट फॉर्मेट में 400 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय टी20 क्रिकेट में 400 छक्के लगाने वाले दुनिया के सातवें खिलाड़ी हैं। टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के क्रिस गेल के नाम हैं। जिन्होंने अब तक कुल 1042 छक्के लगाए हैं। वेस्ट इंडीज के ही दूसरे धाकड़ बल्लेबाज कीरोन पोलार्ड इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। जिन्होंने 758 छक्के लगाए हैं। कीरोन पोलार्ड के बाद आंद्रे रसेल 510 छक्कों के साथ तीसरे नंबर पर हैं। भारत की और से सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में खिलाड़ी सुरेश रैना दूसरे स्थान पर है। जिन्होंने अब तक कुल 325 छक्के लगाए हैं।
भारतीय क्रिकेट टीम की ओर से विराट कोहली सीमित ओवरों के इस प्रारूप में सबसे ज्यादा छक्के मारने के मामले में तीसरे स्थान पर है, जिन्होंने अब तक कुल 320 छक्के लगाए हैं। टी20 क्रिकेट में स्कोर करने वाले दुनिया के छह शीर्ष खिलाड़ी की सूची इस तरह है।
  • क्रिस गेल, 1042 छक्के
  • कीरोन पोलार्ड 758 छक्के
  • आंद्रे रसेल 510 छक्के
  • ब्रेंडन मैकुलम 485 छक्के
  • वाटसन 467 छक्के
  • एबी डिविलियर्स 434 छक्के
  • शर्मा 400 छक्के
Tags: