चक्रवात से प्रभावित सौराष्ट्र की मदद के लिए सूरत से भेजी जायेगी राहत सामग्री

चक्रवात से प्रभावित सौराष्ट्र की मदद के लिए सूरत से भेजी जायेगी राहत सामग्री

सूरत में बसनेवाले सौराष्ट्रवासीयों ने चक्रवात से सबसे अधिक प्रभावति सौराष्ट्र के जिलों में अनाज किट की सहायता भेजने की तैयारी शुरू कर दी।

सूरत में रहनेवाले सौराष्ट्रवासियों द्वारा अनाज- नास्ते की किट बनाना शुरू
सूरत। तौकते चक्रवात के विनाश के बाद निराधार और बेघर हुए परिवारो की मदद के लिए सूरत में रहनेवाले सौराष्ट्रवासीओने सहायता के लिए अनाज किट बनाना शुरू किया। चक्रवात से सबसे अधिक प्रभावति क्षेत्रों में अनाज किट का वितरण किया जायेगा। चक्रवात ने कच्चे पक्के मकान में रहनेवाले श्रमिक, मजदुर और गरीबों का छत तथा घर का सामान छिन लिया और रास्ते पर ला दिया। ऐसी दयनिय स्थिति के दौरान सबसे पहले उनके लिए अनाज की व्यवस्था करने का निर्णय लिया गया। 
सौराष्ट्र में चक्रवात के कारण भावनगर, अमरोली और गीर-सोमनाथ जिलों में सबसे अधिक तबाही मचाई है। अनाराधार बारीश और तेज तुफानों के कारण इन जिलों के शहरी क्षेत्र से अधिक नुकसान ग्रामीण क्षेत्र में हुआ है। किसानो की खडी फसल बर्बाद हो गई। कुदरती आफत के दौरान वतनवासीयों की मदद के लिए सूरत में रहनेवाले सौराष्ट्रवासीओं ने मदद सहायता करना शुरू किया है। सूरत में डायमंड इंडस्ट्री, कन्स्ट्रक्शन इंडस्ट्री में जुडे तथा राजनैतिक पार्टीयों में सक्रिय तथा विभिन्न सामाजिक संस्थाओं एनजीओ से जुडे दानवीरों ने सहायता के लिए हाथ बड़ाए है। सूरत में रहनेवाले सौराष्टवासियों ने खुले हाथ से जरूरतमंदों को सहायता के लिए दान देना शुरू किया है। सबसे पहले चक्रवात अधिक प्रभावित क्षेत्र में अनाज-नास्ते की किट का वितरण किया जायेगा। जरूरतमंदों तक यह सेवा पहुचे इस लिए आयोजकों ने वितरण की योजना बनाने का कार्य शुरू किया है। 
Tags: