राजकोट : आंशिक लॉकडाउन में छूट मिलते ही महिलाओं की ब्यूटी पार्लरों की ओर कूच!

राजकोट : आंशिक लॉकडाउन में छूट मिलते ही महिलाओं की ब्यूटी पार्लरों की ओर कूच!

अंदाजन 15 हजार बुकिंग, सबसे अधिक हेयर ट्रीटमेंट की बुकिंग

गुजरात में आज से लॉकडाउन में मिले आंशिक छुट के साथ ही दुकानदरों को दुकानें खोलने की मंजूरी मिल गई हैं। नए नियम के अनुसार गुजरता में सुबह नौ बजे से दुकाने खोली जा सकेंगी और ये 3 बजे तक कार्यरत रहेंगी। व्यापारियों को अब आधे दिन के लिए दुकान खोलने की छूट है। सरकार द्वारा गुरुवार को अनलॉक की घोषणा के साथ ही महिलाओं ने ब्यूटी पार्लर की ओर रुख करना शुरू कर दिया।
आपको बता दें कि लॉकडाउन के चलते गुजरात में अब तक ब्यूटी पार्लर भी बंद थे। ब्यूटी पार्लर को खोलने की अनुमति मिलने के बाद गुरुवार शाम से एडवांस बुकिंग शुरू हो गई। इस बारे में ब्यूटीशियन क्रुणालभाई गोहिल ने कहा कि सिर्फ राजकोट में अनुमानित 15 हज़ार बुकिंग की गई हैं और बालों के ट्रीटमेंट के लिए सबसे ज्यादा बुकिंग की गई है।
आपको बता दें कि आम तौर पर राजकोट में बाजार सुबह 10 बजे के बाद खुलते थे, लेकिन अब सुबह 9 बजे से दोपहर 3.00 बजे तक दुकानें खोलने की मंजूरी से राजकोट में बाजार आज सुबह से खुले रहेंगे। दोपहर के भोजन के समय दुकान बंद करने के बदले व्यापारी अपना व्यवसाय जारी रखेंगे क्योंकि उन्हें दोपहर 3.00 बजे तक ही दुकान खोलने की अनुमति है।
Tags: Lockdown