राजकोट की महिला ग्राहक ढूंढ कर लाती थी, गर्भ परिक्षण के वसूलते थे १५ हज़ार, दो पकड़े गए हैं

राजकोट की महिला ग्राहक ढूंढ कर लाती थी, गर्भ परिक्षण के वसूलते थे १५ हज़ार, दो पकड़े गए हैं

गुजरात के राजकोट में अवैध तरीके से गर्भ परीक्षण करने वाले और गर्भपात करवाने का कौभांड सामने आया है। जहां क्राइम ब्रांच द्वारा दो आरोपी नयन माधाभाई गिरनारा और बिनाबेन को हिरासत में लिया है। दोनों पिछले दस महीने से दोनों आरोपी गर्भ परीक्षण और गर्भपात किया जा रहा था। दोनों ने मिलकर अब तक 20 से अधिक गर्भ परीक्षण किए होने की बात कबूली थी। हालांकि अब तक दोनों ने कितने गर्भपात करवाये है इसके बारे में उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया था। 
विस्तृत जानकारी के अनुसार, ऊना के सामतेर गाँव में प्राथमिक आरोग्य केंद्र में नौकरी करने वाला यह शख्स गर्भ परीक्षण करता था। इस बारे में क्राइम ब्रांच की टीम ने एक स्टिंग ऑपरेशन किया था। जिसके तहत नीताबेन चावडा वहाँ ग्राहक बन कर गई। शख्स ने नीताबेन का गर्भपरीक्षण किया और यदि वह लड़की हो तो उसका गर्भपात करवाने की बात की गई थी। हालांकि बिनाबेन ने अब तक गर्भपात कितने में होगा या वह कहाँ होगा इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।  
स्टिंग ऑपरेशन के दौरान नीताबेन के साथ क्राइम ब्रांच के पीआई जे वी ढोला और पीएसआई एस आई वरू सहित महानगर पालिका के आरोग्य अधिकारी डॉ जायेश वकानी को घटनास्थल पर मौजूद थे। पूरे मामले में आरोपी के खिलाफ पीसी एंड पीसीएंडपीएनटीपी एक्ट तथा आईपीसी की विभिन्न धाराओं के अनुसार केस दर्ज किया था। दोनों आरोपियों के पास से अब तक क्राइम ब्रांच द्वारा होंडा सिटी कार, दो मोबाइल फोन, 4.27 लाख नकद मिलाकर कुल 6.87 लाख का मुद्दामाल जप्त किया।
बता दें की मामले में मुख्य आरोपी नयन जो की प्राथमिक आरोग्य केंद्र में कांट्रैक्ट बेज पर नौकरी करता था। वहीं महिलाओं के गर्भ परीक्षण का काम करता था, जबकि राजकोट की महिला उसे मरीजों को ढूँढने में सहायता करती थी। गर्भ परीक्षण के लिए दोनों मरीजों से 15 हजार का चार्ज लेते थे। जबकि गर्भपात करने की रकम का खुलासा अब तक नहीं हो पाया है। एक बार गर्भपात करने वाले शख्स की पहचान हो जाए तो उसके खिलाफ भी केस दर्ज किया जाएगा।