राजकोट : फिल्म निर्माता राजकुमार संतोषी को चैक रिटर्न मामले में 1 साल की सजा, जानें क्या था मामला

राजकोट : फिल्म निर्माता राजकुमार संतोषी को चैक रिटर्न मामले में 1 साल की सजा, जानें क्या था मामला

बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता राजकुमार संतोषी को राजकोट की एक कोर्ट ने चेक रिटर्न केस में दोषी घोषित करते हुये उन्हें एक साल की सजा की घोषणा की है। इसके अलावा भी चेक की अमाउंट आने वाले 60 दिनों में ना देने की स्थिति में एक और साल की सजा का आदेश दिया गया है। 
दिव्यभास्कर की रिपोर्ट अनुसार, फिल्म निर्माता राजकुमार संतोषी और राजकोट के बिल्डर अनिलभाई जेठानी के बीच आर्थिक लेन-देन होता था। इसके चलते राजकुमार संतोषी ने उन्हें पाँच लाख का चेक दिया था, जो रिटर्न हुआ था। इसके बाद अनिल जेठानी ने अपने वकील के द्वारा उन्हें एक कानूनी नोटिस भी भेजी थी। हालांकि इसके बावजूद उन्होंने पैसे नहीं दिये थे। जिसके चलते अनिलभाई ने साल 2016 में राजकोट कोर्ट में चेक रिटर्न की शिकायत दर्ज करवाई थी।
गुरुवार को इस केस की सुनवाई हुई थी और जिसमें कोर्ट ने राजकुमार संतोषी को एक साल की सजा सुनाई थी। राजकुमार संतोषी के वकील ने उनकी वृद्धावस्था का हवाला देते हुये उन्हें कम से कम सजा हो ऐसी अपील की थी। वहीं दूसरी और अनिलभाई के वकील ने विभिन्न निर्णयों का ब्यौरा देते हुये उन्हें कानून के अनुसार सजा देने की अपील की थी। अंत में कोर्ट ने पूरे विवाद का अंत लाते हुये राजकुमार संतोषी को एक साल की सजा देने का और 60 दिनों के अंदर शिकायतकर्ता को वापिस करने के भी निर्देश दिये थे।