राजकोट : सामाजिक संस्था वैक्सीन लगवाने वालों को परोस रही ब्रेकफास्ट, लंच, डिनर!

राजकोट : सामाजिक संस्था वैक्सीन लगवाने वालों को परोस रही ब्रेकफास्ट, लंच, डिनर!

अधिक से अधिक लोगों को टीका दिलाने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए अपनाया अनोखा उपाय

गुजरात में टीकाकरण का काम ज़ोर शोर से चालू है। सरकार द्वारा सभी को टीका लगवाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। ऐसे में राजकोट की एक सामाजिक संस्था वैक्सीन लगवाने वाले लोगों को फ्री में खाना बाँट कर अधिक से अधिक लोगों को टीका लगाने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। इसके अलावा संस्था द्वारा मास्क और सैनीटाइजर्स भी दिये जा रहे है। 
जिन विजन नाम की संस्था द्वारा यह अनोखी पहल शुरू की गई है। इस अनोखी पहल के बारे में बात करते हुये आयोजक कहते है कि उन्होंने अधिक से अधिक लोगों द्वारा कोरोना का टीका लगाया जा सके इस लिए यह पहल शुरू की है। यहाँ सुबह आने वाले लोगों को सुबह का नास्ता, दोपहर को आने वाले लोगों के लिए लंच और शाम को आने वाले लोगों के लिए डिनर का आयोजन किया जाता है। उनका उद्देश्य है की टीका लेकर जाने वाले लोग घर जाकर सीधा आराम कर सके। 
बता दे की इसके पहले राजकोट की ही एक और सामाजिक संस्था टीका लेने के लिए आने वाले लोगों को तोहफे बाँट रही थी। जिसमें महिलाओं के लिए नोज-पिन और पुरुषों को ब्लेंडर दिये जा रहे थे। जिससे की अधिक से अधिक लोग टीका लगा सके। बता दे की गुजरात में टीकाकरण का काम काफी तेजी से चल रहा है और हर दिन अधिक से अधिक लोग टीका लगा सके, इसलिए प्रयास किए जा रहे है।