राजकोट : 6 महीने से राज्य के विभिन्न जिलों में गाँजा बेचने वाला शख्स हुआ गिरफ्तार

राजकोट : 6 महीने से राज्य के विभिन्न जिलों में गाँजा बेचने वाला शख्स हुआ गिरफ्तार

खुद को इलेक्ट्रिशियन बताकर करता था गाँजा का सप्लाई

राजकोट पुलिस द्वारा 8 किलोग्राम गांजे के साथ एक शख्स को हिरासत में लिया गया है। पुलिस की पेट्रोलिंग के दौरान उन्हें सयाजी होटल के पास एक शख्स के ऊपर शंका गई। शंका के चलते पुलिस ने दबोचा और उसकी तलाशी ली। पुलिस की तलाशी के दौरान उन्हें व्यक्ति के ठेले में से 8 किलो गाँजा मिल आया था, इसके चलते पुलिस ने तात्कालिक व्यक्ति को हिरासत में लिया था और उसके खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू की थी।
पुलिस ने जिस आरोपी को पकड़ा था वह पहले से ही एक चार्जशीटर होने की जानकारी पुलिस जांच में सामने आई थी। व्यक्ति का नाम युनूस बहादुरभाई सुमरा सामने आया है और वह पिछले 6 महीनों से गाँजा के बिजनेस से जुड़ा हुआ है। अब तक उसने राजकोट में विभिन्न चार स्थानों तथा अन्य जिलों में भी गाँजा सप्लाई किया था। फिलहाल पुलिस द्वारा इस मामले में और भी अधिक जानकारी एकत्रित की जा रही है।
गाँजा की डिलिवरी करने के लिए युनूस अपने साथ हमेशा इलेक्ट्रिक का सामान रखता था। यूनुस खुद भी इलेक्ट्रिक काम करता था और इसी तरह लोगों को खुद इलेक्ट्रिकशीयन बता कर बाद में उन्हें गाँजा सप्लाई करता था। पूरे मामले में पुलिस ने युनूस के अलावा उसके पास पड़ा हुआ गांजा जप्त किया है
Tags: Rajkot