पंजाब : दूसरी बाद घोड़ी चढ़ने जा रहे हैं मुख्यमंत्री भगवंत मान, परिवार की करीबी डॉ गुरप्रीत कौर से करेंगे शादी

पंजाब : दूसरी बाद घोड़ी चढ़ने जा रहे हैं मुख्यमंत्री भगवंत मान, परिवार की करीबी डॉ गुरप्रीत कौर से करेंगे शादी

पहली पत्नी से 2015 को भगवंत मान ने कोर्ट में आपसी सहमति से तलाक की अर्जी लगाई थी,

आम आदमी की ओर से पंजाब में जीत का परचम लहराने वाले पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से जुडी एक बड़ी खबर सामने आई है. पंजाब के मुख्यमंत्री मान दूसरी बार शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। सीएम भगवंत मान के लिए मां और बहन मनप्रीत कौर ने खुद लड़की चुनी है। पंजाब के मुख्यमंत्री बनने से पहले भगवंत मान संगरूर से दो बार सांसद रह चुके हैं। भगवंत मान की होने वाली पत्नी उनके परिवार की करीबी हैं। भगवंत मान कल चंडीगढ़ में अपनी दुल्हन डॉ गुरप्रीत कौर से शादी करेंगे। जानकारी के अनुसार भगवंत मान की शादी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी शामिल होंगे। शादी का कार्यक्रम मुख्यमंत्री भगवंत मान के आवास पर आयोजित किया जाएगा।
बता दें कि भगवंत मान अपनी पहली पत्नी इंद्रप्रीत कौर से छः साल पहले तलाक के लिए अर्जी कर चुके है। भगवंत मान को पहली शादी से दो बच्चे  बेटे दिलशान मान (17) और बेटी सीरत कौर मान (21) है जो वर्तमान में अमेरिका में अपनी मां इंद्रप्रीत कौर के साथ रहते हैं। 20 मार्च 2015 को भगवंत मान इंद्रप्रीत कौर ने कोर्ट में आपसी सहमति से तलाक की अर्जी लगाई थी। इस अर्जी में मान का तर्क था कि वे राजनीति के चलते अपनी पत्नी से तलाक ले रहे हैं। लोगों ने विश्वास से उन्हें चुना है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कोर्ट में दी गई अर्जी में भगवंत मान की पत्नी ने शर्त रखी थी कि वे अगर मान भारत छोड़कर कैलिफोर्निया शिफ्ट हो जाते हैं तो तलाक की अर्जी वापस ले लेंगी।
बता दें कि भगवंत मान की शादी सिख रीति-रिवाज से होगी। सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। पंजाब सीएम की होने वाली दुल्हनियां भी सिख हैं। शादी के आयोजन का खर्च भी खुद सीएम भगवंत मान उठा रहे हैं। बताया जा रहा है कि भगवंत मान की मां हरपाल कौर की ख्वाहिश थी कि मुख्यमंत्री भगवंत मान अपना घर फिर से बसा लें।
दूसरी ओर मान राजनीति छोड़कर विदेश नहीं जाना चाहते थे। मान का तर्क था कि वे लोगों का विश्वास नहीं तोड़ सकते। अगर उनकी पत्नी उनके साथ भारत में सैटल होना चाहती हैं तो वे तलाक की अर्जी वापस ले लेंगे। भगवंत मान ने अपने तलाक का कारण अपने फेसबुक पेज पर भी शेयर किया था। इमसें उन्होंने लिखा था, 'जो लटका समय से था वह हल हो गया, कोर्ट विच्च फैसला यह कल हो गया, इक पासे परिवार, दूजे पासे सी पंजाब, मै तो यारो अपने पंजाब वल्ल हो गया।'
Tags: Punjab