दो लाख का गाउन पहनने के बाद सोशल मीडिया पर छाई प्रियंका चोपड़ा

दो लाख का गाउन पहनने के बाद सोशल मीडिया पर छाई प्रियंका चोपड़ा

तस्वीरों में 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा पेरिस के रिट्ज होटल के बाहर नजर आ रही हैं

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक एक्ट्रेस का रोल प्ले कर चुकीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपने लुक्स को लेकर चर्चा में रहती हैं। पीसी जो कुछ भी पहनती हैं उन पर बहुत अच्छा लगता हैं। हर लुक में उनका स्वैग देखने को मिलता है। ऐसे ही कोई ग्लोबल आइकॉन नहीं बन जाता। इसके लिए बहुत हिम्मत और आत्मविश्वास चाहिए होता है जो प्रियंका चोपड़ा में है।
फैशन आइकन प्रियंका एक बार फिर अपने शानदार फैशन स्टेटमेंट को लेकर चर्चा में आ गई हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरों में 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा पेरिस के रिट्ज होटल के बाहर नजर आ रही हैं। फैंस उनके लुक्स के कायल हैं। प्रियंका अपने इस लुक से फैन्स के होश उड़ा रही हैं। उन्होंने 2 लाख रुपए कीमत का ऑरेंज मैटेलिक गाउन पहना हुआ है।यह सेक्विन गाउन एक्स्ट्रा लॉन्ग डीप नेक है।
इस गाउन में वह क्लीवेज शो ऑफ करती नजर आ रही हैं। उसने काले जूते और चांदी के सांप का हार भी पहना हुआ है। जिसमें चमकीला गुलाबी हीरा जड़ा हुआ है। प्रियंका चोपड़ा ने रासारियो की 'विमेंस ड्रेप्ड' सेचिन मैक्सी ड्रेस पहनी थी, जिसकी कीमत लगभग 2520 डॉलर यानी भारतीय करेंसी में बात करें तो इसकी कीमत 1,96,030.8 रुपये यानी करीब 2 लाख रुपये है।
काम की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा इन दिनों रूसो ब्रदर्स की वेब सीरीज सिटाडेल की शूटिंग कर रही हैं। शो में गेम ऑफ थ्रोन्स फेम रिचर्ड मेडेन भी हैं। वह फरहान अख्तर निर्देशित फिल्म 'जी ले जरा' में भी नजर आएंगे। ऐनी हैथवे और ब्लैकपिंक के साथ प्रियंका चोपड़ा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।