गुजरात का राजनीतिक इतिहास, बीते 27 साल से सत्ता को तरस रही है कांग्रेस

गुजरात विधानसभा का पहला चुनाव 1962 में हुआ था

गुजरात का सत्ता संघर्ष बहुत दिलचस्प रहा है। एक मई १९६० को महाराष्ट्र के ग्रेटर मुंबई (वर्तमान मुंबई) से अलग हुए गुजरात को एक स्वतंत्र राज्य की मान्यता मिली और फिर पहली गुजरात विधान सभा शुरू हुई। गुजरात विधानसभा का पहला चुनाव 1962 में हुआ था। गुजरात की स्थापना के समय कांग्रेस का दबदबा था। लेकिन इसके बाद से कांग्रेस की पकड़ ढीली पड़ने लगी है। अब तो आलम ये है कि कांग्रेस सत्ता पिछले 27 साल से सत्ता से दूर है। वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए ऐसा लग रहा हैं कि कांग्रेस का वनवास और लम्बा चलने वाला है। जानिए जानते हैं गुजरात चुनाव के सभी नतीजे।

कब हुआ था गुजरात विधानसभा का पहला चुनाव


आपको बता दें कि गुजरात विधानसभा का पहला चुनाव 1962 में हुआ था इस चुनाव में गुजरात विधानसभा की 154 सीटें थीं। इस चुनाव में कांग्रेस का दबदबा देखा गया। चुनाव के परिणाम के बाद कांग्रेस को 112, स्वतंत्र पार्टी को 26, प्रजा सोशल पार्टी को 7, नूतन महागुजरात जनता परिषद को 1 और स्वतंत्र को 7 सीटें मिली थी।

1967 का चुनाव


गुजरात विधानसभा का दूसरा चुनाव साल 1967 में हुआ। इस चुनाव में गुजरात विधानसभा की कुल 168 सीटें थीं। इस चुनाव में कांग्रेस और निर्दलीय पार्टी का दबदबा देखा गया। चुनाव के परिणाम के बाद कांग्रेस को 93, स्वतंत्र पार्टी को 66, प्रजा सोशलिस्ट पार्टी को 3, भारतीय जनसंघ को 1 और स्वतंत्र को 5 सीटें मिली थी।

1972 का चुनाव


गुजरात विधानसभा का तीसरा चुनाव वर्ष 1972 में हुआ था। इस चुनाव में गुजरात विधानसभा की कुल 168 सीटें थीं। इस चुनाव का नतीजा कांग्रेस के पक्ष में रहा। चुनाव के परिणाम के बाद कांग्रेस को 140, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी को 1, कांग्रेस (एस) को 16, भारतीय जनसंघ को 3 और स्वतंत्र को 8 सीटें मिली थी।

1975 चुनाव


गुजरात विधानसभा का चौथा चुनाव वर्ष 1975 में हुआ था।इस चुनाव में गुजरात विधानसभा की कुल 182 सीटें थीं। इस चुनाव में कांग्रेस (आई) और कांग्रेस (ओ) के बीच टकराव देखा गया। इस चुनाव में कांग्रेस को 75, समाजवादी पार्टी को 2,भारतीय लोक दल को 2, भारतीय जनसंघ को18, कांग्रेस (एस) को 58, नेशनल लेबर पार्टी को 1, किमलोप को 12 और स्वतंत्र को 16 सीटें मिली थी।

1980 का चुनाव


गुजरात विधानसभा का पांचवां चुनाव वर्ष 1980 में हुआ था। इस चुनाव में गुजरात विधानसभा की कुल 182 सीटें थीं। इस चुनाव में कांग्रेस का दबदबा देखा गया। इस चुनाव में कांग्रेस को 141, बीजेपी को 9, जनता पार्टी को 21, जनता पार्टी सेक्युलर को 1 और स्वतंत्र को 10 सीटें मिली थी।

1985 चुनाव


गुजरात विधानसभा का छठा चुनाव वर्ष 1985 में हुआ था। इस चुनाव में गुजरात विधानसभा की कुल 182 सीटें थीं। इस चुनाव परिणाम का रिकॉर्ड आज तक कोई नहीं तोड़ पाया है। गुजरात के इतिहास में कांग्रेस ने 149 सीटों पर जीत का रिकॉर्ड बनाया था। इस चुनाव में कांग्रेस को 149, बीजेपी को 11, जनता पार्टी को 14 और स्वतंत्र को 08 सीटें मिली थी।

1990 का चुनाव


गुजरात विधानसभा का सातवां चुनाव वर्ष 1990 में हुआ था। इस चुनाव में गुजरात विधानसभा की कुल 182 सीटें थीं। पिछले सत्र में रिकॉर्ड जीत हासिल करने वाली कांग्रेस को इस बार बहुत बुरी तरह हार मिली। इस चुनाव में बीजेपी का उदय शुरू हुआ। इस चुनाव में कांग्रेस को सिर्फ 33, भाजपा को 67, जनता दल को 70, युवा विकास पार्टी को 1 और स्वतंत्र को 11 सीटें मिली थी।

1995 का चुनाव


गुजरात विधानसभा का आठवां चुनाव वर्ष 1995 में हुआ था। इस चुनाव में गुजरात विधानसभा की कुल 182 सीटें थीं। इस चुनाव के बाद से बीजेपी का प्रभुत्व और मजबूत होना शुरू हुआ। इस चुनाव में कांग्रेस को 45, बीजेपी को 121 और स्वतंत्र को 16 सीटें मिली थी।

1998 का चुनाव


गुजरात विधानसभा का नौवां चुनाव वर्ष 1998 में हुआ था। इस चुनाव में गुजरात विधानसभा की कुल 182 सीटें थीं। इस चुनाव का परिणाम भी लगभग पिछले विधानसभा चुनाव जैसा था। इस चुनाव में कांग्रेस को 53, भाजपा को 117, जनता दल को 4, अखिल भारतीय राष्ट्रीय जनता पार्टी को 4, समाजवादी पार्टी को 1और स्वतंत्र को 03 सीटें मिली थी।

वर्ष 2002 का चुनाव


गुजरात विधानसभा का दसवां चुनाव वर्ष 2002 में हुआ था। इस चुनाव में गुजरात विधानसभा की कुल 182 सीटें थीं। एक बार फिर बीजेपी सत्ता में बनी रही। इस चुनाव में कांग्रेस को 51, भाजपा को 127, जनता दल (यू) को 2 और स्वतंत्र को 02 सीटें मिली थी।

2007 चुनाव


गुजरात विधानसभा का ग्यारहवां चुनाव वर्ष 2007 में हुआ था। इस चुनाव में गुजरात विधानसभा की कुल 182 सीटें थीं। इस चुनाव के परिणाम के बाद एक बार फिर बीजेपी सत्ता में कायम रहने में कामियाब रही। इस चुनाव में कांग्रेस को 59, भाजपा को 117, राकांपा को 3, जनता दल (यू) को 1 और स्वतंत्र को 02 सीटें मिली थी।

वर्ष 2012 का चुनाव


गुजरात विधानसभा का बारहवां चुनाव साल 2012 में हुआ था। इस चुनाव में गुजरात विधानसभा की कुल 182 सीटों पर चुनाव हुए थे। 2012 के चुनाव में भी बीजेपी का दबदबा जस का तस बना रहा। बीजेपी ने एक बार फिर सरकार बनाई। इस चुनाव में बीजेपी को 119, कांग्रेस को 57, गुजरात चेंज पार्टी को 2, राकांपा को 2, जनता दल (यू) को 1 और स्वतंत्र को 01 सीटें मिली थी।

साल 2017 का चुनाव


गुजरात विधानसभा का तेरहवां चुनाव साल 2017 में हुआ था। इस चुनाव में गुजरात विधानसभा की कुल 182 सीटों पर चुनाव हुए थे। 2017 के चुनाव में बीजेपी का दबदबा जस का तस बना हुआ है। कई आंदोलनों ने चुनाव परिणामों को प्रभावित किया लेकिन भाजपा ने एक बार फिर सरकार बनाने में सफल रही। इस चुनाव में बीजेपी को 99 जबकि कांग्रेस को 77, पहली बार गुजरात के मैदान में कुदी आम आदमी पार्टी को 00, बीटीपी को 2, राकांपा को 1 और स्वतंत्र को 03 सीटें मिली थी।