100 साल पुराने बंगले में रहने के लिए लोग देते है एक रात का एक लाख किराया, जानें क्या है ऐसा खास

100 साल पुराने बंगले में रहने के लिए लोग देते है एक रात का एक लाख किराया, जानें क्या है ऐसा खास

श्रीलंका में रहने वाले चार दोस्तों ने मिलकर खरीदा था मेंशन, दोस्तों ने की थी निर्णय की निंदा

कहते है कि यदि मन में यदि मन में कोई बात ठान ली जाये तो सफलता मिलकर ही रहती है। कई बार शुरुआत में लोगों को आपके विचारों पर शक हो सकता है, पर अंत में जब आप सफल होते है तो लोग उन्हें फॉलो करते है। कुछ यही बात साबित की श्रीलंका के इंटीरियर डिजाइनर डिन शार्प ने, जिन्होंने जंगल में बने एक खंडहर को इस तरह से रिनोवेट किया की आज लोग उसे देखकर अपने दाँतो तले उंगली दबा रहे है। 
यह आलीशान मेंशन श्रीलंका के वेलीगमा में आया है, जिसे साल 1912 में एक अमीर व्यक्ति ने अपनी पत्नी के लिए बनवाया था। जिसे साल 2010 में डीन ने इसे खरीद लिया है। डीन ने इसे खरीद कर उसे हलाला काँड़ा नाम दिया था। डीन ने जब यह मेंशन खरीदा था, तब कई लोगों ने उनके इस निर्णय पर सवाल उठाए थे। पर डीन ने उन सभी की बातों को नजरअंदाज करते हुए अपना नजरिया सबके सामने रखा था। डीन ने इस मेंशन को रिनोवेट कर उसे लोगों को वैकेशन मनाने के लिए भाड़े पर देना शुरू किया था। 
डीन के रिनोवेट किए इस मेंशन में 5 बेडरूम और 5 बाथरूम है। जिसका वह एक रात के लिए एक लाख रुपए किराया लेते है। डीन ने अपने मित्रों के साथ यह मेंशन लिया था। पर अब इस मेंशन से डीन और उसके मित्रों को काफी फायदा हो रहा है। जब डीन ने यह बंगला खरीदा था, तब इसकी हालत काफी खराब थी। बंगले की छत पर पैड उग आए थे। सभी कमरों में चमगादड़ का बसेरा हो गया था। 
डीन और उनके मित्रों ने मिलकर 3 करोड़ 22 लाख में यह मेंशन खरीदा था। पर आज इस मेंशन में हर रात के किराये के तौर पर एक लाख रुपए की कमाई हो रही है। मेंशन खरीदते समय जिन दोस्तों ने डीन और उनके दोस्तों के इस निर्णय को बुरा माना था, आज उनके निर्णय की तारीफ कर रहे है। लोग इस मेंशन को वैकेशन के लिए सबसे अच्छी जगह मानते है। लोग यहा रहना पसंद करते है, जिसके चलते वह रात के लाख रुपए का किराया देकर भी यहा रहने के लिए आते है। 
Tags: Srilanka