अजीबोगरीब : इस आदमी को सांप ने कटा तो भाई ने सांप को ही काट लिया

अजीबोगरीब : इस आदमी को सांप ने कटा तो भाई ने सांप को ही काट लिया

शख्स फ़िलहाल सही सलामत, सांप की हुई मौत

आज तक आपने सांप या नाग-नागिन द्वारा बदला लेने की बहुत कहानियां सुनी होंगी पर उड़ीसा के जाजपुर जिले से अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां एक शख्स ने सांप से बदला लिया। दरअसल उड़ीसा में एक व्यक्ति को सांप ने काट लिया तो उसने सांप से बदला लेने के लिए सांप को काट लिया और इससे सांप मर गया। हुआ ऐसा कि 45 साल के शख्स को सांप ने काटा तो सांप से बदला लेने के लिए उस शख्स ने सांप पर हमला कर उसे काट लिया। चौंकाने वाली बात ये है कि ये शख्स तो बच गया पर सांप की मौत हो गई। जाजपुर जिले के दानागढ़ी इलाके में बुधवार की रात किशोर बद्र नाम का शख्स खेत से लौट रहा था कि तभी उसके पैर में सांप ने डस लिया।
इसके बाद किशोरी ने सांप को पकड़ लिया और उसे काट लिया। किशोर के मुताबिक रात में घर आते समय उसके पैर में किसी चीज ने टक्कर मार दी। जब उसने टार्च जलाई तो सांप उसके पैरों में था। फिर उसने सांप को अपने हाथ में लिया और तब तक उसे काटता रहा जब तक सांप मर नहीं गया। इसके बाद किशोर मरे हुए सांप को अपने घर ले आया और अपनी पत्नी को पूरी कहानी सुनाई।
इस बात की बात पूरे गांव में फैल गई और सभी लोग इसकी चर्चा करने लगे। लोगों ने किशोर को तुरंत नजदीकी अस्पताल जाने को कहा। हालांकि उन्होंने मना कर दिया। वह एक पारंपरिक चिकित्सक के पास गया। हैरानी की बात यह है कि किशोर बद्र को सांप ने काट लिया, लेकिन उन्हें इसका कोई असर नहीं हुआ।
Tags: Snake