बेटी के जन्म पर परिवार नहीं दे पाया किन्नरों को नेक, अगवा कर मासूम को कीचड़ में दफनाया

बेटी के जन्म पर परिवार नहीं दे पाया किन्नरों को नेक, अगवा कर मासूम को कीचड़ में दफनाया

मात्र 1100 रुपए के नेक के लिए किन्नरों ने किया जघन्य अपराध, पुलिस ने दबोचा

आप सभी के घर पर हर खुशी के मौके पर किन्नरों ने दस्तक तो दी ही होगी। घर में संतान का जन्म होने पर वह तुरंत ही आशीर्वाद देने पहुँच जाते है। घर की खुशी में अपने हक का नेक मांगने के लिए मानो घर के आँगन में अपना डेरा जमा लेते है। हालांकि कई बार किन्नरों द्वारा लोगों को परेशान करने के मामले भी सामने आए है। ऐसे ही एक मामला मुंबई के कफ परेड में सामने आया था, जहां बेटे के जन्म की खुशी में नेक ना मिलने पर दो किन्नरों ने मिलकर बालक को अगवा कर लिया। इतना ही नहीं, दोनों की किन्नरों ने मिलकर बालक को जिंदा ही दफना भी दिया। 
विस्तृत जानकारी के अनुसार, मुंबई के कफ परेड इलाके में एक परिवार के घर में एक लड़की जन्मी थी। दंपत्ति ने अपनी बेटी का नाम लक्ष्मी रखा। जिसकी जानकारी किन्नरों को मिली थी। जिसके चलते किन्नर कन्नु दत्ता चौगुले उर्फ कन्हैया उसके घर पर पहुंची थी। घर पहुँचकर उसने परिवार से एक नारियल, एक साड़ी और 1100 रुपए मांगे थे। हालांकि कोरोना के कारण परिवार की आर्थिक स्थिति काफी खराब थी, जिसके चलते वह उसे बक्षीस के रूप में कुछ भी डे नहीं सके थे। इस बात को लेकर वह क्रोधित हो गई और वहाँ से बिना कुछ लिए ही निकल पड़ी। किन्नर ने इसका बदला लेने का निर्णय लिया। 
आधी रात के बाद किन्नर कन्हैया अपने साथीदर सोनु के साथ फिर से रात को 2 से 3 बजे के बीच वहाँ आई। जहां उन्होंने घर का दरवाजा खुला देखा और वह घर के अंदर घुस गए। जिसके बाद वह घर में जन्मी बच्ची को उठाकर ले गए और मासूम को आंबेडकरनगर के पीछे आई खाड़ी के कीचड़ में दफना दिया था। दूसरे दिन जब परिवार जागा और उसे इस बात की जानकारी हुई तो तुरन ही परिवार ने पुलिस को इस बारे में जानकारी दी थी। जिसके चलते पुलिस ने जांच शुरू की थी। पुलिस की जांच के दौरान पुलिस ने दोनों किन्नरों को हिरासत में लिया था और पूछताछ की थी। जिसमें दोनों ने हत्या करने की बात कबुल की थी। 
फिलहाल पुलिस ने लाश को जप्त कर उसे अस्पताल में पोस्ट्मॉर्टेम के लिए भेज दिया था। जिससे की यह पता लग सके की दोनों ने मासूम को मारने के बाद उसे दफनाया था या उसे जिंदा रहते ही उसे जीवित दफना दिया था। 
Tags: Mumbai