अब इस नगर निगम की टैक्स वसूली का जिम्मा संभालेंगे किन्नर

अब इस नगर निगम की टैक्स वसूली का जिम्मा संभालेंगे किन्नर

भारत में किन्नर समाज के प्रति लोगों की मानसिकता हर त्यौहार पर आकर नेक लेकर जाने वाले लोगों की है। हालांकि अब से गोरखपुर नगर निगम में किन्नरों द्वारा टैक्स वसूलने के लिए किन्नरों को भी नियुक्त किया जाएगा। इस बारे में महामंडलेश्वर कनकेश्वरी नंदगिरी को नगर निगम में नियुक्त किया गया था।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, थर्ड जेंडर के लिए इस तरह को 10 भरती शुरू की गई है। इस बारे में खुद नगर निगम के कमिश्नर अविनाश सिंह ने निर्देश दिए थे। जिसके तहत अब थर्ड जेंडर की एक अलग टीम बनेंगी और उन्हें निगम को टैक्स वसूली सहित विभिन्न कार्यों की जिम्मेदारी दी जाएगी।
उल्लेखनीय है कि सरकार द्वारा सभी को सम्मान और अधिकार देने की इच्छा को ध्यान में रखते हुए गोरखपुर नगर निगम द्वारा थर्ड जेंडर को भी भरती प्रक्रिया में शामिल किया गया है।