नागपुर के गायक ने हाथ की नसें काटकर जान देने का प्रयास किया

फ़ेसबुक पर लाइव कर किया अपने आत्महत्या का वीडियो

कोरोनावायरस के बाद से देश में स्ट्रगलिंग कलाकारों के लिए भी मुसीबत शुरू हो गई है। बॉलीवुड में स्ट्रगलिंग कलाकार आर्थिक कारणों से या अन्य कारणों से आत्महत्या कर रहे हैं। यह सिलसिला लगातार बढ़ते जा रहा है। एक ऐसी ही घटना महाराष्ट्र के नागपुर में रहने वाले एक गायक के साथ, जहां उसने अपने नसों को चाकू से काटकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी। 
फेसबुक पर किया लाईव
आश्चर्यजनक बात यह है कि उसने यह कृत्य फेसबुक पर लाइव किया था। पुलिस के अनुसार कोरोनावायरस के कारण उसकी आर्थिक स्थिति खराब हो गई थी जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। फेसबुक पर यह देखने वाले उसके परिवार और दोस्तों ने तुरंत ही उसके पास जाकर उसे बचा लिया था।
गायक की हालत गंभीर
पुलिस का कहना है कि 35 वर्ष के गायक ने आत्महत्या का प्रयास किया तब उसकी पत्नी और बच्चे रो रहे थे लेकिन पुलिस उसके दोस्तों ने जाकर बचा लिया। बताया जा रहा है कि गायक की हालत खराब है। लॉकडाउन के कारण कलाकारों की हालत सबसे अधिक खराब है। सुशासन के पास मदद की गुहार जाने वाले लोगों में से यह सिंगर भी एक है।
Tags: