रहस्य : रात्रि के समय अचानक युवक जलता हुआ घर से बाहर निकला, पत्नी बचाने दौड़ी!

रात को सोते समय अचानक युवक जलती हालत में घर से भागा, पति को बचाने दौड़ी पत्नी भी आग से बुरी तरह जली

शहर के कोट क्षेत्र सैयदपुरा में बुधवार की रात को रहस्यमय संजोग में एक व्यक्ति के शरीर पर आग लग गई। आग बुझाने के प्रयास में व्यक्ति जब घर के बाहर दौड़ा तो पीछे पीछे उसकी पत्नी भी दौड़ी। आग से जल रहे अपने पति को बचाने के लिए उसके पीछे दौड़ी पत्नी भी आग बुझाते समय हाथ से जल गई। बुरी तरह से जले पति-पत्नी को उपचार के लिए अस्पताल में ले जाया गया है। 
पति को बचाने में पत्नी भी जल गई
मिली जानकारी के अनुसार सैयदपुरा में मस्जिद के पास रहने वाले 45 साल के अरमान राम दुलारे अंसारी बुधवार की रात पत्नी और बेटे तथा बेटी के साथ सो रहे थे। उस दौरान देर रात अरमान भाई रहस्यमई संजोग में जलने लगे और वह घर के बाहर दौड़े। उन्हें बचाने के लिए उनकी पत्नी रेशमा भी पीछे-पीछे दौड़ी। आसपास के लोगों ने इस घटना के बारे में 108 को जानकारी दी और बुरी तरह से जले पति पत्नी को अस्पताल पहुंचाया गया। 
पुलिस ने शुरू की जांच पडताल
घटनास्थल पर पहुंची एम्ब्युलेंस की टीम ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने दोनों का स्टेटमेंट लेकर जांच पड़ताल आगे बढ़ाने की कार्यवाही शुरू की है। एकबार दोनों के स्टेटमेंट ले लिए जाए उसके बाद ही आग लगने का सही कारण पता चल पाएगा। पुलिस ने घटना के बारे में आसपास के लोगों से भी पूछताछ शुरू की है।
Tags: