मुंबई : पुलिस ने 'चूहे' के पास से हासिल किए महिला के गहने, किसी फिल्मी कहानी जैसी है पूरी घटना

मुंबई : पुलिस ने 'चूहे' के पास से हासिल किए महिला के गहने, किसी फिल्मी कहानी जैसी है पूरी घटना

महिला ने एक भिखारिन पर दया दिखाते हुए खाने को वड़ा पाव दिया, उसी थैली में थे गहने, बासी वडापाव पाकर भिखारिन ने उसे कचरे के डिब्बे में फैंका

कहते है जिसकी किस्मत में जो है वो उससे कोई नहीं छीन सकता और जो नहीं है वो उसे कोई नहीं दे सकता! ऐसा ही कुछ हुआ मुंबई में जहाँ एक भिखारी को मिले दस तोले सोने को कचरा समझकर फैंक दिया। ये वो गहने थे जो एक महिला दया भाव दिखाते हुए भिखारी को वड़ापाव के साथ गलती से देकर चली गयी थी। हालांकि काफी जद्दोजहद के बाद पुलिस ने महिला को उसके गहने वापस दिला दिए पर ये पूरी घटना क्रम किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं थी।
जानकारी एक अनुसार दिंडोशी पुलिस स्टेशन के हद में आरे कॉलोनी इलाके में रहने वाली एक महिला बेटी की शादी के कर्ज को चुकता करने के लिए घर में रखे 10 तोले सोने के गहने बैंक में गिरवी रखने जा रही थी। जाते समय रास्ते में जाते समय महिला को एक भिखारी महिला और उसका बच्चा दिखाई दिया. महिला को उन पर दया आ गयी और उसने अपने पास थैली में रखे हुए कुछ वड़ापाव उस बच्चे को दे दिया। बैंक पहुंचने पर महिला को पता चला कि वह जिस वडापाव की थैली को बच्चे को दे आई है, उसी में सोने के गहने भी रखी थी। सुंदरी तुरंत बैंक से निकलकर उस जगह गई पर वो भिखारन और उसका बच्चा वहां नहीं थे। इसके बाद महिला ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। दिंडोशी पुलिस के डिटेक्शन टीम के प्रमुख सूरज राउत ने तुरंत मामले की छानबीन में जुट गए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को खंगाला तो भिखारी महिला का पता चला। उससे संपर्क करने पर उसने बताया कि वडापाव सूखा होने के कारण उसने कचरे के ढेर में थैली के साथ फेंक दिया। पुलिस ने कचरे के ढेर में थैली की तलाश शुरू की लेकिन वह वहां नहीं मिली।
इसके बाद फिर पुलिस सीसीटीवी कैमरे को खंगालने लगी. इस बीच पता चला कि वो थैली चूहे के पास थी। पुलिस ने उस चूहे का पीछा किया, तब तक चूहा उस थैली को लेकर पास की नाले में घुस गया। पुलिस ने नाले के अंदर घुसकर थैली को बाहर निकाला, जिसमें सोने के गहने पड़े मिले. पुलिस ने सोने की थैली को सुंदरी को वापस लौटा दिया. इसकी कीमत करीब 5 लाख रुपये है।