मुंबई : जानें क्यों कोविड होम टेस्ट किट पर प्रतिबंध लगाने पर हो रहा विचार

मुंबई : जानें क्यों कोविड होम टेस्ट किट पर प्रतिबंध लगाने पर हो रहा विचार

लोग मेडिकल स्टोर से किट खरीद कर कोविड जांच कर रहे, RTPCR की तरह संक्रमण के वास्तविक आंकड़े प्रशासन को पता नहीं चल रहे

कोविड की तीसरी लहर तेजी से बढ़ रही है। हालांकि अच्छी बात यह है कि अधिकांश मामलों में मरीजों में कोविड के हलके लक्षण दिख रहे हैँ और मृत्यु दर काफी कम है। फिर भी प्रशासन सतर्क है और कोई कसर नहीं छोड़ रहा। 
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की बात करें तो यहां प्रशासन एक नई प्रकार की समस्या से ग्रस्त है। पता चला है कि मेडिकल स्टोरों में कोविड की होम टेस्ट किट उपलब्ध है। लोग इन किट के जरिये घरों में ही कोविड जांच कर रहे हैं। समस्या यह है कि इस प्रकार की जांच के कारण वास्तव में कोविड संक्रमित मरीज कितने हैं इसका सही आंकड़ा प्रशासन को नहीं मिल पा रहा। पोजीटीव आने वाले मरीज घर पर ही रहकर इलाज अवश्य करवा रहे हैं। 
इकोनोमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार प्रशासन के सामने बीमारी के सही आंकड़े उपलब्ध हों इसके लिये मुंबई महानगर पालिका प्रशासन होम टेस्ट किट पर प्रतिबंध लगाने का विचार कर रहा है। बता दें कि कोविड की आरटी पीसीआर जांच के आंकड़े लेबोरेटरी द्वारा प्रशासन के साथ शेयर किये जाते रहे हैं। लेकिन होम टेस्ट किट के मामले में ऐसा नहीं है। साथ ही प्रशासन को यह भी जानकारी मिली है कि 1 जनवरी 2022 से 7 जनवरी 2022 के दौरान मुंबई में लगभग 5 लाख कोविड होम टेस्ट किट की बिक्री हो चुकी है। इसी घटनाक्रम का संज्ञान लेकर मुंबई महापौर किशोर पेडनेकर ने मीडिया को बताया है कि प्रशासन ऐसे किट पर प्रतिबंध लगाने पर विचार कर सकता है।
Tags: Mumbai