मुंबई : विवाहिता बेटी से दुष्कर्म के आरोप में पिता को आजीवन कारावास

मुंबई : विवाहिता बेटी से दुष्कर्म के आरोप में पिता को आजीवन कारावास

बार बार दुष्कर्म होने के बाद पुत्री ने की पिता के खिलाफ शिकायत तो पिता ने अपनी सफाई में कहा - संपति विवाद में फंसाया गया

देश में आए दिन दुष्कर्म की घटनाएँ सामने आती रहती है। इसी बीच मुंबई से एक और घृणास्पद दुष्कर्म की घटना सामने आई है। जहां एक पिता द्वारा अपनी ही विवाहिता पुत्री के साथ कईबार दुष्कर्म किया गया। पिता जिसे की एक पुत्री अपना सबसे बड़ा रक्षक मानती है, उसी के द्वारा इस तरह की घटना के बाद सुनने वाले सभी पिता के खिलाफ घृणा बरसा रहे है। 
पौत्री को जान से मार देने की धमकी देकर किया बलात्कार 
गुजरात समाचार की रिपोर्ट अनुसार, मुंबई के भांडूप में रहने वाले आरोपी ने मई 2017 अपनी ही 22 वर्षीय पुत्री के साथ दुष्कर्म किया था। जब युवती ने पिता का विरोध किया तो आरोपी ने पुत्री के बच्चों की हत्या करने देने की धमकी दी। इसके कुछ दिनों बाद पीड़िता की बेटी ने अपनी माता से उसके साथ नाना द्वारा की गई गंदी हरकत के बारे में बताया। हवसखोर पिता ने अपनी पुत्री के बाद अपनी पौत्री को भी अपनी हवस का शिकार बनाया था। 
प्रतिकात्मक तस्वीर (File Photo: IANS)
कोर्ट ने दी आजीवन कारावास की सजा
इसके बाद जब वह जुलाई 2017 में फिर से अपनी माता से मिलने गई तो फिर से उसके पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद पुत्री ने हिम्मत करके भांडूप पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई थी और साथ ही 9 साक्षी भी पेश किए थे। हालांकि आरोपी पिता ने इसके बावजूद उसके खिलाफ गलत केस बनाए गए होने की रात लगाए रखी थी और संपत्ति के विवाद के चलते यह सब किएजाने की बात बताई थी। 
कोर्ट ने इस पूरी घटना का निर्णय देते हुए 65 वर्षीय वृद्ध को भारतीय दंड संहिता की धारा 376(2) और पोकसो एक्ट के तहत आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। 
Tags: