मोदी की अमेरिकी यात्रा: वापस आते आते इन बेशकीमती चीजों को अपने साथ भारत वापस लेकर आये है प्रधानमंत्री

मोदी की अमेरिकी यात्रा: वापस आते आते इन बेशकीमती चीजों को अपने साथ भारत वापस लेकर आये है प्रधानमंत्री

अपने साथ 157 बेशकीमती पुरातात्विक धरोहरों और कलाकृतियों वापस भारत लेकर आये है प्रधानमंत्री मोदी

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने यूएस दौरे से वापस लौट आये है। प्रधानमंत्री मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से मिलकर उसके साथ दोस्ती का संबंध बना कर और संयुक्त राष्ट्र  में अपने दमदार भाषण के बाद वतन लौट आये हैं। पीएम मोदी के इस दौरे की एक बात और महत्वपूर्ण रही कि वो इस दौरान वे अपने साथ 157 बेशकीमती पुरातात्विक धरोहरों और कलाकृतियों वापस भारत लेकर आये हैं। अमेरिका ने भारत को इन 157 कलाकृतियों और पुरावशेषों को सौंपा है। अमेरिका की इस उदारता की प्रशंसा पीएम मोदी और भारत के साथ साथ पूरा विश्व कर रहा है।
आपको बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी जिन 157 कलाकृतियां को वापस ला रहे है उसे चोरी और तस्करी करके भारत से अमेरिका ले जाया गया था। एक आधिकारिक बयान के मुताबिक इनमें से लगभग आधी कलाकृतियां सांस्कृतिक हैं, अन्य आधे में मूर्तियां हैं जो हिंदू धर्म (60), बौद्ध धर्म (16) और जैन धर्म (9) से संबंधित हैं। इन कलाकृतियों का निर्माण धातु, पत्थर और टेराकोटा तक में हुआ है। कांस्य संग्रहों में मुख्य रूप से लक्ष्मी नारायण, बुद्ध, विष्णु, शिव पार्वती और 24 जैन तीर्थंकरों की प्रसिद्ध मुद्राओं के अलावा दुर्लभ कंकलमूर्ति, ब्राह्मी और नंदीकेश के साथ कुछ और अनाम देवीदेवाताओं की प्रतिमाएं शामिल हैं।
आपको बता दें, 1976 से 2013 के बीच विदेश से केवल 13 कलाकृतियां और पुरावशेष वापस आए। जबकि 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद से मोदी सरकार की ओर से अब तक 200 से अधिक पुरावशेष या तो वापस आ गए हैं या वापस आने की प्रक्रिया में हैं। ये आंकड़ों 2004 और 2014 के बीच वापस आई केवल एक कलाकृति से बहुत ज्यादा है।