मोडेल स्टेट गुजरात में उत्तर प्रदेश, बिहार से भी ज्यादा टीबी का मृत्युदर

मोडेल स्टेट गुजरात में उत्तर प्रदेश, बिहार से भी ज्यादा टीबी का मृत्युदर

साल 2020 में गुजरात में 1.50 लाख केस, मृत्युदर मामले में तीसरे नंबर पर

कोरोनाकाल के वर्ष 2020 में गुजरात में टीबी के कारण 1,50,999 नए केस दर्ज हुए है। जिसके सामने 6,870 लोग यानि 4.5 प्रतिशत मौत हुई है। मोडेल स्टेट गुजरात से उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे राज्यों में मृत्यू दर कम है। देश में टीबी के सबसे ज्यादा केस उत्तर प्रदेश में 4,86,310 दर्ज हुए है। हालांकि 3.8 फीसदी लोगों के यानि कि 18,409 मौत हुई है। जिस तरह बिहार में 1,23,027 टीबी के मरीज दर्ज हुए है।  जबकि मूत्यु दर 2.4 फीसदी यानि 2975 लोगों की मौत हुई है। छोटे राज्य या केंद्र शासित प्रदेश के छोडक़र जहां एक लाख या इससे ज्यादा केस है इसमें मृत्युदर के मामले में गुजरात देश में तीसरे नंबर पर है।
सबसे ज्यादा मृत्युदर पश्चिम बंगाल में 5.0 फीसदी और तमिलनाडू में 4.5 फीसदी है। तीसरे नंबर पर गुजरात में 4.5 फीसदी मृत्युदर है। देश में वर्ष 2020 में मूत्युदर 3.9 फीसदी है। देश के औसत से गुजरात में मृत्युदर ज्यादा है। यह आंकड़ा शुक्रवार को केंद्र सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने जारी किया है। गुजरात में साल 2019 में टीबी के नए 1.48 लाख केस दर्ज हुए थे। जिसके सामने 6,436 याानि चार फीसदी मृत्युदर था।
Tags: