मिजोरम : पत्थर की खदान ढही, 8 मजदूरों की मौत

मिजोरम : पत्थर की खदान ढही, 8 मजदूरों की मौत

मिजोरम के हनथियाल जिले से एक दुःखद खबर सामने आ रही है। यहां एक पत्थर की खदान के ढहने से 8 मजदूरों की मौत की खबर है। मीडिया रिपोर्टस् के मुताबिक घटना सोमवार दोपहर तीन बजे करीब की बताई जा रही है। 


जानकारी के अनुसार पत्थर की खदान के ढहने से 15-20 मजदूर फंसे थे जिनमें से 8 लोगों के शव निकाले जा चुके हैं। पांस एक्सकेवेटर, एक स्टोन क्रशर और एक ड्रिलिंग मशीन मलबे में फंसे हुए हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। 


घटना कैसे हुई इस बारे में जो जानकारी मिली है उसके अनुसार हनथियाल के मौदढ़ में एक निजी कंपनी के कर्मचारी दोपहर के भोजन से लौटे ही थे कि तभी पत्थर की खदान धंस गई। कई श्रमिक खदान में दब गये। पास के गांव-कस्बे के लोग बचाव कार्य के लिये जुटे। बीएसएफ की टीम भी रेस्क्यू के लिये फौरन रवाना की गई। मंगलवार सुबह मौके पर पहुंची एनडीआरएफ की टीम चार और लोगों के लिये तलाशी अभियान कर रही है। समाचार एजेंसी एएनआई ने डीसी आर लालमेरसंगा के हवाले से बताया है कि खदान में फंसे 12 मजदूरों में से 5 पश्चिम बंगाल, 3 असम और 2-2 झारखंड और मिजोरम के हैं।