सामने आई मानवता को शर्मसार करने वाली घटना, शराब के नशे में युवक ने किया भैंस के साथ दुष्कर्म

सामने आई मानवता को शर्मसार करने वाली घटना, शराब के नशे में युवक ने किया भैंस के साथ दुष्कर्म

भैंस मालिक ने रंगेहाथ पकड़ा, आरोपी ने स्वीकारी दुष्कर्म वाली बात

देश में बच्चों, महिलाओं और लड़कियों के साथ दुष्कर्म के मामलों के साथ साथ अब यूपी में एक इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहाँ एक 22 साल के एक युवक को भैंस से दुष्कर्म करने का आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। इस घटना से आस पास के लोग अचंभा और हैरान हैं। दरअसल भैस मालिक की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जाँच में सभी आरोप सही पाए जाने के बाद पुलिस की ने आरोपी युवक को शनिवार रात गिरफ्तार कर लिया गया।
आपको बता दें कि ये शर्मसार कर देने वाली ये घटना उत्तर प्रदेश के मेरठ के जानी थाना की है। मेरठ में रहने वाले भैंस मालिक रुमाल सिंह ने गांव के ही सुमित पर उनकी भैंस के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया। उनकी शिकायत में बताया कि उन्होंने आरोपी को रेंज हाथों पकड़ा हैं और जब लोगों ने आरोपी को रोकने की कोशिश की तो उसने मारपीट और गाली देना शुरू कर दिया।
शिकायत के बाद जानी के इंस्पेक्टर ने मौके पर पहुंचकर जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है। पड़ोस के पांच लोग दुष्कर्म मामले में गवाह हैं उनके भी बयान दर्ज किए जाएंगे। आपको बता दें कि आरोपी सुमित ने भी शराब के नशे में भैंस के साथ दुष्कर्म की बात कुबूल कर ली है। उसने ये भी कहा कि कई बार वह भैंस के साथ इस तरह की अमानवीय हरकत कर चुका है।
इस मामले में पुलिस अधिकारी ने कहा कि पशु अत्याचार अधिनियम के तहत केस दर्ज करके उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि भैंस का मेडिकल नहीं कराया जाएगा। लोगों की गवाही के आधार पर ही आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
Tags: