महाराष्ट्र : शादी में ज्यादा नाचना पड़ा भारी, बिना दुल्हन ही लौटी बारात

शुभ मुहूर्त के बाद पहुंची बारात तो लड़की पक्ष में शादी के किया इंकार

शादी-विवाह जैसे शुभ कार्यों में शुभ मुहूर्त का विशेष महत्व होता हैं। अधिकांश परिवार इन बातों में विश्वास करता हैं और इसी के अनुसार शादी – विवाह कराता हैं। कभी कभी ऐसा भी देखा गया हैं कि अगर मुहूर्त शुभ न हो या शुभ मुहूर्त बीत गया हो तो लोग कोई भी शुभ काम करने से बचते हैं। इसका एक जीवंत उदाहरण महाराष्ट्र से सामने आया हैं जहाँ मुहूर्त के बाद बारात आने पर घरातियों ने शादी से मना कर दिया और दुल्हे को बेरंग खाली हाथ वापस आना पड़ा।
आपको बता दें कि शादी-विवाह जैसे खुशी के माहौल में लोग जमकर नाचना पसंद करते हैं पर जैसा कि हर चीज की अति नुकसानदायक होती हैं वैसे ही जरुरत से ज्यादा नाचना भी नुकसान देता हैं। महाराष्ट्र के बुलढाणा के मलकापुर पंगरा इलाके में 22 अप्रैल को शादी का समारोह था। शादी का समय शाम के 4 बजे था। शादी की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दुल्हे की बारात समय पर शादी के लिए निकल गई थी लेकिन बारात में लोग इतने उत्साह में नाचने लगे कि जब वे मौके पर पहुंचे तो रात के 8 बज चुके थे।
इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। हालात इतने बिगड़ गए कि मारपीट होने लगी। दुल्हन पक्ष का आरोप है कि दूल्हे ने शराब पी रखी थी। अगर बारात दरवाजे पर हो और शादी नहीं हो, तो यह एक बड़ी बात मानी जाती है। ऐसे में गांव के लोग जमा हो गए और लड़की की शादी दूसरे युवक से करा दी। लड़की के पिता गजानन गवई ने बताया कि जान में आए लोग नाच-गाने में व्यस्त थे। 4 बजे थे लेकिन वह 8 बजे पहुंचे। इसलिए हमने अपनी बेटी की शादी दूसरे युवक से कर दी।