महाराष्ट्र: औरंगाबाद में लगातार बारिश के कारण भूस्खलन

महाराष्ट्र: औरंगाबाद में लगातार बारिश के कारण भूस्खलन

मौसम विभाग के अनुसार अलग-अलग जगहों पर भारी से बहुत भारी हो सकती है बारिश

महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है। इसी बीच मंगलवार सुबह महाराष्ट्र के औरंगाबाद से भूस्खलन की खबर आई है। यहां बड़े पैमाने पर भूस्खलन हुआ है।भूस्खलन के कारण जमा हुए मलबों से कई वाहन कुचले गए हैं। साथ ही सड़क जाम होने से लंबा जाम लग गया है।  इस क्षेत्र में पुलिसकर्मी मलबा हटाने का प्रयास करते नजर आए।
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, विदर्भ के पश्चिमी हिस्से में कम दबाव वाले क्षेत्र में मुंबई और उसके उपनगरों में अगले 24 घंटों तक बारिश जारी रहेगी। अधिकांश स्थानों पर मध्यम वर्षा संभव है।
गौरतलब है कि अलग-अलग जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। अगले 2 घंटों के दौरान पूर्व, दक्षिणपूर्व, पूर्वोत्तर, उत्तर, दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, दादरी, मेरठ और मोदीनगर में मध्यम से मध्यम तीव्रता के साथ बारिश होने की संभावना है।