मध्यप्रदेश : यात्री बस नदी में गिरी, 13 की मौत; जानिये मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने क्या कहा

मध्यप्रदेश : यात्री बस नदी में गिरी, 13 की मौत; जानिये मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने क्या कहा

हादसे के बाद बस को क्रेन के द्वारा निकाल लिया गया है दुर्घटना में नदी के बहाव में कई के बहने की आशंका है, बचाव कार्य जारी

मध्य प्रदेश के खरगोन में आज एक बड़ी दुर्घटना घटी। खरगोन के मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर खलघाट के पास पुल से सुबह 10 बजे महाराष्ट्र की एक बस नदी में गिर जाने से 15 लोगों की मौत हो गई। फिलहाल मृतक लोगों की पहचान नहीं हो पाई है।
जानकारी के अनुसार नदी में गिरी बस इंदौर से महाराष्ट्र के पुणे जा रही थी। घटना की जानकारी मिलते ही धार और खरगोन का पूरा प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया है। दुर्घटना में नदी के बहाव में कई के बहने की आशंका है, जिन्हें बचाने के लिए बचाव कार्य जारी किया गया है। हादसे के बाद बस को क्रेन के द्वारा निकाल लिया गया है।
इस दुर्घटना पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज चौहान दुख जताया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने भी दुख जताया है। पीएमओ ने पीएम मोदी के हवला से ट्वीट कर लिखा कि मध्य प्रदेश के धार में हुआ बस हादसा दुखद है। मेरी संवेदनाएं उनके साथ हैं जिन्होंने अपनों को खोया है। बचाव कार्य जारी है और स्थानीय अधिकारी प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं। साथ ही मुख्यमंत्री ने घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था के निर्देश दिए है। मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने घटना पर दुख जताते हुए ट्वीट कर लिखा कि खरगोन के खलघाट में बस के खाई में गिरने से हुई दुर्घटना का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान और परिजनों को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति देने तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। सीएम ने एक और ट्वीट में लिखा कि खरगोन की इस हृदय विदारक दुर्घटना ने हमारे कई अपनों को हमसे असमय छीन लिया। हृदय दु:ख और पीड़ा से भरा हुआ है। दु:ख की इस घड़ी में मैं शोकाकुल परिवारों के साथ हूं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति और शोकाकुल परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति दें।
हादसे के बाद से ही मुख्यमंत्री लागतात सक्रिय है। उन्होंने खरगोन, इंदौर जिला प्रशासन के साथ निरंतर संपर्क बनाए हुए हैं।  सीएम चौहान ने साथ ही खरगोन कलेक्टर से फोन पर फिर चर्चा कर रेस्क्यू ऑपरेशन की विस्तृत जानकारी ली। जिस पुल पर यह हादसा हुआ वह दो जिलों की सीमा पर बना हुआ है। पुल के 12 नंबर पोल के समीप बस रेलिंग को तोड़ते हुए सीधे नर्मदा के बीचो-बीच गिरी है।