मध्यप्रदेश : प्यार में पागल दो बच्चों की माँ ने उठाया ऐसा कदम, हर कोई जानकर हैं हैरान, जानिए पूरा मामला

पहले खुद को मरा घोषित किया और फिर प्रेमी के पास पहुँच कर कर ली शादी, फिर थाने में आकर बताई सारी सच्चाई

कहते है प्यार में पड़ा शख्स किसी भी हद तक गुजर सकता है। ऐसे लोगों को किसी चीज का ध्यान नहीं रहता। ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश के रतलाम जिले से सामने आया है। हैरान कर देने वाले मामले में प्रेमी के प्यार में पागल दो बच्चों मां ने अपनी मौत की फर्जी साजिश रची और खुद को मरा हुआ बता कर प्रेमी के पास पहुंच कर उससे शादी कर ली।

नदी जाने को निकली थी महिला, लम्बे समय तक वापस नहीं आई तो लोगों ने समझा बह गई

आपको बता दें कि महिला बुधवार सुबह पांच बजे अपने घर से नदी जाने का कहकर निकली थी। काफी देर तक जब वो घर नहीं पहुंची, तो पति ने अपनी पत्नी को नदी किनारे जाकर देखा। जहां महिला की चप्पलें और सामान रखा मिला। इसके बाद पूरे गांव में सबने महिला के नदी में बह जाने की बात को स्वीकृति दे दी। घटना की जानकारी आलोट थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को ढूंढने के लिए एनडीआरएफ टीम की मदद ली, लेकिन काफी सर्च करने के बाद महिला का कुछ भी पता नहीं चल सका। महिला के ससुर ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले की पोल तब खुली जब महिला अपने प्रेमी से साथ थाने पहुंची। वरना इसके पहले तो महिला के ससुराल वाले और गांववालों ने उसे मरा हुआ समझ लिया था। इस बारे में महिला ने अपने प्रेमी के साथ ही रहने की बात कही। उसने अपनी पति पर मारपीट करने का आरोप भी लगाया है। 

दो दिन बाद खुद ही पहुंची थाने

बुधवार को लापता हुई महिला दो दिन बाद अपने प्रेमी के साथ थाने पहुंची। महिला को जिंदा देखकर सभी दंग रह गए। पुलिस ने उसके पति को उसके जिंदा होने की सूचना दी। महिला ने पुलिस को बताया कि वह पैदल अपने प्रेमी के पास राजस्थान पहुंच गई और लोगों को भ्रमित करने के लिए नदी किनारे अपनी चप्पल और सामान छोड़कर गई थी। दोनों ने शिव मंदिर में शादी कर ली।

बहुत समझाया पर नहीं मानी महिला

पत्नी की सलामती की खबर जानने के बाद थाने पहुंछे पति और ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे बहुत समझाया, लेकिन महिला अपने प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी रही। इतना ही नहीं महिला अपने बच्चों की बात पर भी नहीं पिघली, उसका दिल नहीं पसीजा। महिला को एक लड़का और एक लड़की है। महिला का कहना है कि उसका पति आए दिन मारपीट करता रहता है, इसलिए उसने यह कदम उठाया। महिला अपने प्रेमी के साथ ही जाने की जिद पर अड़ी रही। पति के मनाने पर नहीं मानने पर आलोट थाना पुलिस ने महिला को रतलाम के नारी निकेतन भिजवाया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।