मध्यप्रदेश : खेल खेल में बच्ची ने निगल ली बैटरी, पेट में जाकर फटी

मध्यप्रदेश : खेल खेल में बच्ची ने निगल ली बैटरी, पेट में जाकर फटी

आंत हुई संक्रमित, आंत काटकर डॉक्टर ने किया इलाज

बच्चे को पालने के लिए कई सावधानियां बरतनी पड़ती हैं।  अक्सर बच्चे अक्सर इतनी लगन से खेलते हैं कि माता पिता मुश्किल में पड़ जाते हैं। ऐसे ही एक माता-पिता बहुत बड़ी मुश्किल में पड़ गए जब उनकी 14 महीने की बच्ची ने खेलते-खेलते बैटरी निगल ली। जब उसके माता-पिता को पता चला तो वे उसे अस्पताल ले गए। इसके बाद बेटी का बड़ा ऑपरेशन किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार घटना मध्य प्रदेश के ग्वालियर की है। जहां एक 14 महीने की बच्ची ने खिलौने की बैटरी निगल ली और फिर उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। इन सबके बीच बेटी के पेट में बैटरी फट जाने से हालात बहुत गंभीर हो गई।
दरअसल बैटरी के फटने से बैटरी पेट में फंस गई और इसके बाद आंतो में संक्रमण फैल। जब माता-पिता  बच्ची को अस्पताल लेकर गए और वहां डॉक्टर ने जांच किया तो डॉक्टर को पता चला कि बच्चे ने बैटरी खा ली है और उसके पेट में बैटरी फट भी गया है। इसके बाद डॉक्टर ने ऑपरेशन किया और पेट में से बैटरी निकाल दिया है और आंत का वह स्थान जहां संक्रमण हुआ उस हिस्से को भी हटा दिया गया है।