जानें आखिर क्यों केरल का यह मजदूर 80 लाख की लॉटरी जीतने पर भी हैं डरा हुआ

जानें आखिर क्यों केरल का यह मजदूर 80 लाख की लॉटरी जीतने पर भी हैं डरा हुआ

मनोरंजन के लिए खरीदी गई टिकट ने बनाया मालामाल, बनाना चाहते हैं खुद का घर

मूल रूप से पश्चिम बंगाल के और केरल में काम करने वाले इस मजदूर ने कभी सोचा भी नहीं होगा की मजदूरी का काम करते करते एक दिन वह करोड़पति बन जाएगा। चार साल पहले अपने परिवार का पालन पोषण करने के लिए पश्चिम बंगाल के प्रतिभा मंडल केरल आए थे। यहाँ वह मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करते थे। उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था की एक दिन वह इतने सारे पैसों के मालिक होंगे। 

लॉटरी जीतने पर डर गए मंडल

केरल के तिरुवंतपुरम में मजदूरी का काम करने वाले मंडल ऐसे ही मनोरंजन के लिए लॉटरी की टिकट खरीदता था। यहाँ तक की उसके पास तो बैंक अकाउंट या पानकार्ड भी नहीं हैं। जब करुणा प्लस की लॉटरी की टिकट में उनकी टिकट PC 359410 का 80 लाख का पहला नंबर लगा, तो पहले तो मंडल की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। पर साथ ही में मंडल काफी डर भी गए, उन्होंने पुलिस के पास जाकर सुरक्षा मांगी। यहाँ पुलिस ने उन्हें आश्वस्त किया की वह उनकी टिकट को बैंक में जमा करवाने में मदद करेंगे। पुलिस ने जब लॉटरी के अधिकारियों को इस बारे में जानकारी दी तो वह टिकट को लॉकर में रखने के लिए सहमत हो गए। 

खुद का मकान बनवाना चाहते हैं

जब उनकी भविष्य की योजनाओं के बारे में पूछा गया तो 44 वर्षीय मंडल ने बताया की वह एक नया मकान बनाना चाहते हैं। इसके अलावा वह अपने एक मात्र पुत्र का अच्छे से ख्याल रखना चाहते हैं। हालांकि अब वह केरल में अपना काम चालू रखेंगे या अपने गाँव वापिस चले जाएंगे, इसके बारे में उन्होंने नहीं सोचा हैं। 
Tags: