जानिये आज के सुहाने मौसम में डुमस बीच पर लटार मारने क्यों न जाएं सूरती!?

जानिये आज के सुहाने मौसम में डुमस बीच पर लटार मारने क्यों न जाएं सूरती!?

सूरत के डुमस बीच पर बारिश के सुहाने मौसम में सैलानियों की खूब रौनक रहती है। बारिश की फुहार के बीच गरमागरम पकौड़े खाने यहां बड़ी संख्या में सूरती यानि नगर जन उमड़ पड़ते हैं। लेकिन आज मंगलवार को सूरती डुमस बीच पर न जाएं, हम ऐसी ही हिदायत देंगे। इसका विशेष कारण भी है।
जी हां, आपको बता दें कि सूरत के डूमस बीच पर सैलानियों के जाने पर प्रशासन ने प्रतिबंध लगा दिया है। स्थानीय पुलिस प्रशासन ने मौसम विभाग की सूचना के आधार पर एक अधिसूचना जारी करते हुए इस संबंध में आदेश दिया है। इतना नहीं नहीं हजीरा के पास स्थित सुवाली बीच पर भी प्रवासियों के जाने पर रोक है। यहां 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की अनुमान मौसम विभाग ने जताया है। इसी के मद्देनहर यह निर्णय प्रशासन की ओर से उठाया गया है। सैलानियों के अलावा मछुआरों को भी समुद्र में न जाने की हिदायत दी गई है। डुमस और सुवाली बीच पर पुलिस का कड़ा पेहरा भी रखा गया है।
Tags: