Immense gratitude to our team for completing the construction of the house in time to gift it to Idli Amma on #MothersDay She’s the embodiment of a Mother’s virtues: nurturing, caring & selfless. A privilege to be able to support her & her work. Happy Mother’s Day to you all! pic.twitter.com/LgfR2UIfnm
— anand mahindra (@anandmahindra) May 8, 2022
जानिए क्यों मदर्स डे पर चर्चा में आये आनंद महिंद्रा, इडली वाली अम्मा को दिया ये खास तोहफा
By Loktej
On
आनंद महिंद्रा ने कोयंबटूर की रहने वाली 'इडली अम्मा' को मदर्स डे के अवसर पर एक घर गिफ्ट किया है
बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा अपने व्यापारिक कामों के साथ साथ अपने ट्वीट्स और लोगों की मदद को लेकर हमेशा सोशल मीडिया पर चर्चा में रहते हैं। आनंद महिंद्रा अक्सर जरुरतमंद लोगो की मदद और कलात्मक लोगों की सराहना करते रहते हैं। इस बार वे मदर्स डे पर इसलिए चर्चा में हैं क्योंकि आनंद महिंद्रा ने 'इडली अम्मा' को एक खास तोहफा दिया है। कोयंबटूर की रहने वाली 'इडली अम्मा' को मदर्स डे के अवसर पर उन्होंने घर गिफ्ट किया है।
आपको बता दें कि आनंद ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि हमारी टीम बधाई की पात्र है, जिसने तय समय पर घर का निर्माण पूरा किया और मदर्स डे पर इसे इडली अम्मा को गिफ्ट किया है। उन्हें और उनके काम को सहारा देने का सौभाग्य मिला। आप सभी को मदर्स डे की शुभकामनाएं। वीडियो शेयर कर उन्होंने बताया कि इडली अम्मा को उनकी तरफ से घर गिफ्ट किया गया है।
इडली वाली अम्मा के बारे में बता दें कि तमिलनाडु के कोयंबटूर जिले में रहने वाली एम कमलातल प्रवासी मजदूरों और अन्य लोगों को महज एक रुपये में इडली की बिक्री करती हैं और ऐसा वह लगभग पिछले 3 साल से कर रही हैं। अपने इस काम के कारण वो इडली अम्मा के नाम से मशहूर हैं। दो साल पहले भी आनंद महिंदा ने 'इडली अम्मा' को लकड़ी के चूल्हे की जगह गैस स्टोव दिया था। इसके बाद अब उन्हें घर भी दिया गया है।
One of those humbling stories that make you wonder if everything you do is even a fraction as impactful as the work of people like Kamalathal. I notice she still uses a wood-burning stove.If anyone knows her I’d be happy to ‘invest’ in her business & buy her an LPG fueled stove. pic.twitter.com/Yve21nJg47
— anand mahindra (@anandmahindra) September 10, 2019
Tags: Anand mahindra