जानें कौन हैं गंगूबाई काठियावाड़ी, जिनके किरदार में नज़र आएंगी आलिया भट्ट

जानें कौन हैं गंगूबाई काठियावाड़ी, जिनके किरदार में नज़र आएंगी आलिया भट्ट

कमाठीपूरा की क्वीन के नाम से थी मशहूर, बड़े बड़े नेता और माफियाओं से था संपर्क

30 जुलाई 2021 को रिलीज होने जा रही आलिया भट्ट की नई फिल्म गंगुबाई काठियावाडी का फैंस काफी ज़ोरों से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में इस फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था। जिसके बाद हर काओई इस फिल्म के बारे में ही चर्चा कर रहा हैं। इस फिल्म में आलिया एक अलग ही अंदाज में दिखने वाली हैं। फिल्म में आलिया के बोलने चलने की स्टाइल, लूक सबकुछ 60 के दशक जैसा दिखने वाला हैं। तो आइये जानते हैं ऐसा तो क्या खास हैं इस किरदार के बारे में जिसे लेकर संजय लीला भंसाली उसे बड़े पर्दे पर उतारने का मन बना चुके हैं। 
कमाठीपूरा की क्वीन कहलाती थी, बड़े बड़े मात्र नाम से डरते थे
गंगुभाई काठियावाडी या गंगुबाई कोठेवाली, कमाठीपूरा की क्वीन कहलाती थी। बड़े बड़े लोग उसके नाम से डरते थे। अपने समय में गंगुबाई की पहोंच माफिया से लेकर बड़े बड़े नेताओं तक थी। हालांकि कमाठीपूरा की क्वीन अपनी मर्जी से यहाँ नहीं आई थी। लेखक एस हुसैन जैदी की किताब के अनुसार गंगुबाई भी सेक्स ट्रेफिकिंग का शिकार बनी थी। उसका असली नाम गंगा हरजीवनदस काठियावाडी था और वह एक बड़े परिवार से ताल्लुक रखती थी। उसका सपना मुंबई आकार हीरोइन बनने का था। 
एक्टर बनने आई थी मुंबई
16 साल की उम्र में गंगा को अपने पिता के मुनीम रमणीक लाल के साथ प्यार हो गया था। इसलिए वह उसके साथ भाग कर मुंबई आ गई। 28 साल के रमणीक ने गंगा को मुंबई में एक्टर बनाने के सपने दिखाके उसके साथ शादी कर ली। शादी के बाद दोनों मुंबई आ गए। जहां कुछ ही दिनों में रमणीक लाल ने गंगा को 500 रुपए में एक कोठे पर बेच दिया था। जैदी की किताब के अनुसार, करीम लाला गैंग के एक पठान ने जब गंगुबाई के साथ दुष्कर्म किया और जब कोई भी उसके साथ नहीं खड़ा हुआ तो वह खुद करीम लाला के पास गई थी। करीम लाला ने उसे न्याय देने का वादा किया। इससे भावुक होकर गंगुबाई ने करीम लाला के हाथ पर राखी बांध कर उसे अपना भाई बना लिया। 
लिए थे कई बच्चों को गोद
करीम लाला की बहन बनने के बाद गंगुबाई का कद और भी ऊंचा हो गया था। सेक्स वर्कर्स के लिए गंगुबाई गंगुमा बन चुकी थी। हालांकि वह किसी भी लड़की को उसकी मर्जी के बिना वहाँ नहीं रखती थी। गंगुबाई ने हमेशा सेक्स वर्कर्स के अधिकारों के लिए लड़ाई की थी। गंगुबाई ने कई बच्चों को गोद लिया था, जो उनके साथ ही रहते थे। इन सभी बालकों की पढ़ाई और उन्हें बड़ा करने की ज़िम्मेदारी गंगुबाई ने खुद ली थी।
Tags: