जाने किस ब्लडग्रुप के लोग बचे हूए है कोरोना वायरस से

जाने किस ब्लडग्रुप के लोग बचे हूए है कोरोना वायरस से

आंतरिक चर्चा के भाग स्वरूप किया छोटा सा सर्वे, सामने आई यह हकीकत

कोरोना वायरस को लेकर मेडिकल और केमिकल क्षेत्र में कई सर्वे हुये है। इतना ही नहीं आए दिन इसके रिपोर्ट भी सामने आए है, जिसमें कई चौकाने वाले परिणाम भी सामने आए है। एक ऐसा ही सर्वे किया था अहमदाबाद की सिविल अस्पताल ने, जिसमें उन्होंने पाया की O पॉज़िटिव और B पॉज़िटिव ब्लडग्रुप वाले लोग को कोरोना से कम संक्रमित हुये है। 
लगभग 7 से 10 लोगों पर किए गए इस सर्वे के अहमदाबाद सिविल के डॉक्टर ने यह दावा किया था। सिविल के 1200 बेड वाले अस्पताल में काम करने वाले डॉक्टरों में भी जिनका ब्लडग्रुप O पॉज़िटिव या B पॉज़िटिव है, वह एक बार भी कोरोना से संक्रमित नहीं हुये है। हालांकि यह सर्वे सिविल अस्पताल के डोकटरों ने अपनी आंतरिक चर्चा के भाग स्वरूप किया था। डॉ. रजनीश पटेल कहते है की किसी ने उन्हें पूछा की क्या B पॉज़िटिव ब्लडग्रुप वाले व्यक्तियों को कोरोना का जोखिम कम है। जिसके चलते उन्होंने एक ऊपरी नजर मारने की सोची, ऐसे में उन्होंने उनके यहाँ 300 दिन से अधिक काम कर रहे डॉक्टरों का ब्लड ग्रुप पता किया। 
इन सभी डॉक्टरों में पाँच B पॉज़िटिव थे और उन्हें कोई भी तरह का संक्रमण नहीं लगा था। हालांकि यह कोई अभ्यास नहीं है। इस बात से कोई मुद्दा स्थापित नहीं किया जा सकता। इसके लिए बड़े पैमाने पर परीक्षण करना पड़ेगा। जिसके बाद ही यह पता चल सकेगा। अभी किसी भी ब्लडग्रुप को कोरोना से कम या ज्यादा खतरा है ऐसा नहीं कहा जा सकता। इसलिए सभी को कोरोना के नियमों का पालन तो करना ही है। ऐसे में मास्क पहने और टीका जरूर लगवाए।