जानिए ये 26 रुपये की फ्लाइट टिकट का क्या है माजरा!?

जानिए ये 26 रुपये की फ्लाइट टिकट का क्या है माजरा!?

अपनी प्राकृतिक सुंदरता और दार्शनिक स्थलों के लिए प्रसिद्ध वियतनाम जाने का बहुत अच्छा मौका

वियतनाम अपनी प्राकृतिक सुन्दरता और हरियाली के लिए जाना जाता है। प्रकृति प्रेमी को यह देश दर्शनीय स्थलों की यात्रा के लिए बहुत पसंद हैं। यहां मनाए जाने वाले बौद्ध त्योहार विश्व प्रसिद्ध हैं। यहां बने शिवालयों को देखने के लिए दुनिया के कई देशों से लोग आते हैं। वियतनाम को खूबसूरत समुद्र तटों और पहाड़ी इलाकों की खूबसूरती के लिए पर्यटकों को पसंद आता है। अगर आप वियतनाम जाना चाहते हैं और अपने बजट के बारे में फिक्रमंद है तो अब आपके लिए वियतनाम जाने का यह एक अच्छा अवसर है। क्योंकि, यहां आपको सिर्फ 26 रुपये में हवाई टिकट मिलेगा।
आपको बता दें कि इस शानदार ऑफर को वियतनाम की वियतजेट एयरलाइंस ने शुरू किया है। कंपनी केवल 9,000 वियतनामी डोंग (वीएनडी) के हवाई किराए पर टिकट की पेशकश के साथ आई है। वियतनामी मुद्रा का मूल्य भारतीय मुद्रा के मुकाबले काफी कम है और 9,000 वियतनामी डोंग लगभग 25 से 30 रुपये के बीच है। एयरलाइन की पेशकश सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मार्गों के लिए है।
इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए आपको बस करना इतना है कि आपको 13 जुलाई तक टिकट बुक करना होगा। पर आप चाहे तो 26 मार्च 2023 के बाद यात्रा के लिए कोई भी दिन चुन सकते हैं। भारतीय यात्रियों के लिए ऑफर सितंबर से शुरू होगा। वे वियतनाम में हनोई, हो ची मिन्ह सिटी और फु क्वोक के लिए नई दिल्ली और मुंबई से टिकट बुक कर सकते हैं।
वियतजेट ने हाल ही में भारत से 5 नए अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर उड़ानें शुरू की हैं। जिसमें दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, अहमदाबाद और बैंगलोर को दा नांग शहर से जोड़ा गया है। जबकि इसकी पहले से ही 4 रूट्स पर सर्विस है। इनमें दिल्ली और मुंबई से हनोई और हो ची मिन्ह सिटी तक की सेवाएं शामिल हैं।
Tags: Flights