दो बच्चों के झगड़ें में जानिये कैसे चली गई पिता की जान!

राजस्थान के अलवर से एक बड़ी दुखद खबर सामने आई है। यहां शिवाजी पार्क थाना अंतर्गत एक कॉलोनी में एक मकान की छत पर भाई-बहन में झगड़ा हो गया। मामला देर रात डेढ़ बजे के करीब का था।
एक रिपोर्ट के अनुसार 70 वर्षीय सूर्यप्रकाश शर्मा के बेटे गिरीश और बेटी चित्रा में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। पुत्र-पुत्री के बीच हुए झगड़े को शांत करने पिता बीच में पड़े। तभी पुत्र ने अपने पिता और बहन को धक्का मार दिया। धक्का लगने से पिता और बहन दोनों छत से सीढ़ियों पर गिर गये। 
जानकारी के अनुसार दोनों को अस्पताल ले जाया गया जहां पिता सूर्यप्रकाश की मौत हो गई। चित्रा घायल है और उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मृतक सूर्यप्रकाश का शव परिजनों को सौंप दिया वहीं पुत्र गिरिश को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु की है।