वडोदरा : गौ माता के लिए देवदूत बनकर आई करुणा एम्ब्युलेंस, 2 घंटे तक ऑपरेशन कर बचाई जान

वडोदरा : गौ माता के लिए देवदूत बनकर आई करुणा एम्ब्युलेंस, 2 घंटे तक ऑपरेशन कर बचाई जान

पिछले साल वडोदरा में शुरू हुई करुणा एम्ब्युलेंस अब तक बचा चुकी है 2800 से भी अधिक जानवरों की जान

पिछले साल से राज्य भर में पशुओं को बचाने के लिए शुरू हुई करुणा एम्ब्युलेंस सेवा के कारण कई संकट में फंसे पशुओं को जीवनदान मिला है। इसी बीच एक बार फिर से करुणा एम्ब्युलेंस ने एक गाय की जान बचाई है। रविवार को एम्ब्युलेंस की टीम को एक गाय के इलाज के लिए बुलाया गया था, जहां जाकर पता चला की गाय पिछले कई दिनों से अपनी सिंग के कारण काफी परेशान थी। 
गाय की स्थिति देखकर डॉक्टरों ने बताया की बिना सर्जरी के गाय की जान बचाना नामुमकिन है। जिसके चलते तुरंत ही गाय की सर्जरी शुरू की गई। एम्ब्युलेंस की टीम द्वारा दो घंटो तक गाय के सिंग की सर्जरी की गई थी। जिसके चलते गाय को मौत के मुंह में से वापिस लौटी थी। टीम द्वारा एक सराहनीय काम किया गया था।  
बता दे की पिछले दिनों एनिमल एम्ब्युलेंस की टीम द्वारा कई जानवरों की जान बचाई गई थी। पिछले साल से वडोदरा में शुरू हुई इस सेवा में अभी कुल 17 टीम चलते फिरते एनिमल हॉस्पिटल के तौर पर सेवा दे रही है। जिसका फायदा 170 गांवो को मिल रहा है। पिछले एक साल में इन अस्पतालों द्वारा 39 हजार से अधिक पशुओं का निशुल्क उपचार किया गया है और 2800 से भी अधिक जानवरों की जान बचाई गई है। पशुपालकों और अन्य लोगों में जैसे जैसे इस मोबाइल एनिमल हॉस्पिटल के बारे में जानकारी मिल रही है, लोग अधिक से अधिक इस सेवा का लाभ ले रहे है। 
इस एनिमल हॉस्पिटल के साथ मोबाइल एनिमल डिस्पेन्सरी में 10 गाँव जोड़े गए है। जो एक निश्चित समय के अनुसार हर गाँव की मुलाक़ात लेती है। जिसके दौरान वह जरूरतमंद जानवरों का इलाज किया जाता है। इसके अलावा इमरजनसी के समय में 1962 पर कॉल कर भी अस्पताल की सेवा का लाभ लेना चाहिए।