महात्मा गांधी पर विवादित बयान देने वाले कालीचरण महाराज को हिरासत में लिया गया

महात्मा गांधी पर विवादित बयान देने वाले कालीचरण महाराज को हिरासत में लिया गया

खजुराहो से 25 किलोमीटर दूर भाड़े के मकान में मिल आए थे महाराज

पिछले दिनों अपनी एक धर्मसंसद में भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के खिलाफ विवादित बयान देने वाले संत कालीचरण को हिरासत में लिया गया है। जानकारी के अनुसार, रायपुर पुलिस द्वारा संत कालीचरण को खजुराहो से हिरासत में लिया था और अब उन्हें रायपुर ले जाने की तैयारी चल रही है। पिछले दिनों महात्मा गांधी के खिलाफ विवादित बयान करने वाले कालीचरण के खिलाफ रायपुर सहित देश के अनेक क्षेत्र में केस दर्ज किया गया था।
इसी बीच बुधवार को ऐसे समाचार सामने आये थे कि महाराज कालीचरण रायपुर से फरार हो गए है। इसके बाद से ही महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश में रायपुर में पुलिस ने उनको ढूँढना शुरू कर दिया था। रायपुर एसपी प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि कालीचरण महाराज खजुराहो से 25 किलोमीटर दूर बागेश्वर धाम में भाड़े के मकान में रह रहे थे। गुरुवार सुबह चार बजे पुलिस ने उनको हिरासत में लिया था। कालीचरण के खिलाफ रायपुर में धारा 505(2) और धारा 294 के तहत केस दर्ज करवाई थी। रायपुर के पूर्व मेयर और वर्तमान अध्यक्ष प्रमोद दुबे ने इसके कालीचरण के खिलाफ केस दर्ज करवाया था। बता दे कि रायपुर में आयोजित एक धर्म संसद में कालीचरण महाराज ने महात्मा गांधी को अपशब्द कहे थे।