जूनागढ़ : पिता के स्कूल में काम करने वाली शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, कई बार किया दुष्कर्म

लड़की के दस्तावेज हासिल कर शादी का जाली प्रमाण पत्र भी बनवाया

राज्य में बढ़ रहे अपराधिक मामलों के बीच जूनागढ़ से एक लड़की के साथ दुष्कर्म का का मामला सामने आया है। जूनागढ़ के एक निजी विद्यालय के प्रशासक के बेटे ने अपने माता-पिता के स्कूल में शिक्षिका का काम करने वाली एक युवती को डरा धमकाकर अपनी हवस का शिकार बनाया। साथ ही ये भी पता चला है कि उसने झूठे बहाने बनाकर ना सिर्फ युवती के साथ दो बार दुष्कर्म किया बल्कि लड़की के दस्तावेज हासिल कर शादी का प्रमाण पत्र भी बनवा लिया। मामले के सामने आने और शिकायतकर्ता के शिकायत के आधार पर केशोद पुलिस ने मामला दर्ज कर विस्तृत जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार केशोद के उमिया नगर क्षेत्र की रहने वाली एक युवती केशोद के डीपी रोड स्थित वीवी अकादमी में शिक्षिका की नौकरी करती थी। स्कूल के प्रिंसिपल के बेटे अभिषेक मनसुखभाई अंकोला ने अपने माता-पिता के स्कूल में शिक्षक के रूप में काम करने वाली एक लड़की का फायदा उठाया, लड़की को पहली बार मोटरसाइकिल पर केशोद अक्षयगढ़ के वाडी क्षेत्र में ले जाकर डरा-धमकाकर अपनी वासना का शिकार बनाया और इस बारे में किसी को बताने पर उसके साथ बुरा करने की धमकी दी।
इसके बाद फिर दूसरी बार अभिषेक ने लड़की को अपने स्कूल के ऊपर अपने कमरे में ले जाकर लड़की के अकेलेपन का फायदा उठाते हुए दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं अभिषेक ने युवती के प्रमाणपत्रों के सहारे विवाह प्रमाण पत्र भी बनवाया।
जानकारी के अनुसार इसके बाद दो बार और दुष्कर्म हे बाद युवती ने हिम्मत करके पुलिस को पूरी जानकारी दी। युवती ने आखिरकार केशोद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। फ़िलहाल पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है।