जूनागढ़ : खुले सांड को पकड़ने गया पालिका कर्मी कुएं में गिरा

जूनागढ़ : खुले सांड को पकड़ने गया पालिका कर्मी कुएं में गिरा

स्थानीय लोगों का कहना है कि लोगों ने मनपा को कई बर इस कुएं को पाटने और इसका निकाल निकालने के बारे में आवेदन दिया जा चुका है

सरकारी काम में लापरवाही कोई नयी बात नहीं है। जब कोई सरकारी काम समय पर हो जाता है तो सबको आश्चर्य होता है। सरकारी लापरवाही का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ता है पर जूनागढ़ से एक खबर सामने आई है जिसमें सरकारी काम की लापरवाही से सरकारी कर्मचारी को हुए तकलीफ के बारे में जानकारी मिली है।
जानकारी के अनुसार जूनागढ़ में आवारा मवेशियों को पकड़ने के लिए पहुंचे मनपा के कर्मचारियों में से  एक कर्मचारी इलाके में बने सरकारी कुएं में गिर गया। कुएँ में गिरने के कारण मनपा कर्मचारी घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मनपा के अन्य लोगों ने उसे कुएं से निकाला और इलाज के लिए १०८ की मदद से अस्पताल भेज दिया गया।
जोशिपारा इलाके में बनी इस घटना के बाद स्थानीय लोगों का कहना है कि लोगों ने मनपा को कई बर इस कुएं को पाटने और इसका निकाल निकालने के बारे में कहा था पर उन आवेदनों पर कोई कार्यवाही नहीं हुई। हालाँकि उन्हें उम्मीद भी है कि अब जब खुद मनपा का व्यक्ति इसमें गिर गया है तो मनपा इस समस्या का हल जल्द ही निकलेगी।