जूनागढ़ : ट्राफिक निवारण के लिए बनेंगी नई ट्राफिक पॉलिसी

जूनागढ़ : ट्राफिक निवारण के लिए बनेंगी नई ट्राफिक पॉलिसी

कांग्रेस कोपोरेटर ने लगाया पार्किंग अध्यादेश का पालन नहीं किए होने का आरोप

राज्य की महानगर पालिकाओं में शामिल जूनागढ़ में प्रतिदिन ट्राफिक की समस्या बढ़ती ही जा रही है। ऐसे में विकास की इस दौड़ में ट्राफिक की इस समस्या के लिए नई पार्किंग पॉलिसी को अमली किया जा रहा है। जूनागढ़ के छोटे रास्ते और पार्किंग की समस्या वाहन चालकों और पैदल चलने वाले लोगों के लिए सर दर्द बन रही है। शहर के कोमर्शियल कॉम्प्लेक्स में हो रहे नए निर्माण में नियम के अनुसार पार्किंग की व्यवस्था नहीं होती है। इसके चलते ट्राफिक की समस्या भी काफी बढ़ चुकी है। 
ऐसे में इस ट्राफिक की समस्या से पार पाने के लिए नई ट्राफिक पॉलिसी को अमल में लाने का प्रयास किया जा रहा है। कांग्रेस के एक कोरपोरेटर द्वारा साल 2005 में ट्राफिक की समस्या के लिए जो अध्यादेश जारी हुआ था, उसे आज तक अमल में नहीं लाये होने का आरोप लगाया था। पिछले 19 सालों से महानगरपालिका का अस्तित्व होने के बाद भी आज तक ट्राफिक की समस्या का हल नहीं आया था। ऐसे में जो नई नीति बन रही है वह कब तक अमली होगी वो भी एक सवाल है। 
Tags: Gujarat