जूनागढ़ : ऑनलाइन 3 शर्ट मंगवाए थे, रिटर्न करने के चक्कर में बैंक खाते से 2.20 लाख सरक गए

जूनागढ़ : ऑनलाइन 3 शर्ट मंगवाए थे, रिटर्न करने के चक्कर में बैंक खाते से 2.20 लाख सरक गए

ऑनलाइन ऑर्डर देने के चार महीने बाद आई थी कपड़ों की डिलीवरी

आज के जमाने में हर कोई ऑनलाइन की ओर मुड़ा है। शॉपिंग से लेकर पढ़ाई तक हर चीज के लिए व्यक्ति ऑनलाइन माध्यमों का सहारा लेना सबसे उचित मानता है। हालांकि जब से सारी चीजें ऑनलाइन हुई है तभी उसे ऑनलाइन धोखाधड़ी की घटनाएं भी काफी बढ़ गई है। ऐसी ही एक घटना जूनागढ़ के सूत्रापाड़ा से सामने आई। जहां एक बुजुर्ग तथा उसकी पुत्री के अकाउंट में से एक अनजान शख्स ने 2.20 लाख रुपए गायब हो गए।
विस्तृत जानकारी के अनुसार, सूत्रापाड़ा के मोraaसा गांव में रहने वाले तथा निजी कंपनी में काम करने वाले भास्कर राय गोविंद जोशी ने गूगल पर एक एडवर्टाइज देख कर उससे पिछले साल की जून 10 को तीन शर्ट मंगवाए थे। ₹999 में मंगवाए गए शर्त तकरीबन 4 महीने बाद यानी कि 14 अक्टूबर को आए थे। हालांकि जिस तरह के शर्ट भास्कर राय ने मंगवाए थे, वह शर्ट उस तरह के नहीं थे। जिसके चलते भास्कर राय ने कस्टमर केयर में फोन कर उसे रिटर्न करने की कार्यवाही शुरू की।
हालांकि भास्कर राय ने जो कस्टमर केयर का नंबर ढूंढा था वह नहीं लगा। पर कुछ समय बाद एक अनजान शख्स का सामने से फोन आया और उसने एक लिंक भेज कर उसमें डिटेल भरने के बाद 3 दिन में कपड़े वापस होकर पैसे जमा करने की जानकारी दी। जैसे ही भास्कर राय ने उस लिंक को ओपन करके उसमें डिटेल जमा की उनके तथा उनकी पुत्री के अकाउंट में से 2.20 लाख रुपए कट गए। भास्कर राय को तुरंत अपने साथ हुई धोखाधड़ी का अहसास हुआ। जिसके चलते इस बारे में उन्होंने जूनागढ़ साइबर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई। भास्कर राय की शिकायत के आधार पर साइबर पुलिस द्वारा अनजान शख्स के खिलाफ ऑनलाइन धोखाधड़ी का केस दर्ज कर अधिक कार्यवाही शुरू की गई है।