झारखंड : बीच सड़क चलता दिखा एलियन, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

झारखंड : बीच सड़क चलता दिखा एलियन, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

स्थानीय व्यक्ति ने भी एक महीने पहले ही आकृति को देखे होने का किया दावा, कई लोगों ने साथ में यूएफ़ओ देखे होने की बात भी कही

जबसे दुनिया बसी है तब से लोग दूसरी दुनिया के जीव यानि की परग्रह वासी के बारे चर्चा करते रहे है। कई वैज्ञानिक भी इस बारे में अपनी-अपनी बात रख चुके है। पर अभी तक इस रहस्य से पर्दाफाश नहीं हो सका है। इस बीच झारखंड के हजारीबाग चतरा रोड पर कटकमसांडी के पास एक पुल के पास बना हुआ वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो 30 सेकंड का है जिसमें की एलियन जैसी प्रतिकृति वाला कोई सजीव दिख रहा है। 'एलियन इन हजारीबाग' नाम के इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर हर किसी को हैरत में डाल दिया है। 
वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों में फिर से एलियन को लेकर चर्चा छिड़ गई है। कोई इस वीडियो में जो प्रतिकृति दिख रही है उसे एलियन कह रहा है तो उसे चुड़ैल कह रहा है। इस वीडियो के कारण बीते दो दिन से हजारीबाग शहर लोगों में एलियन को लेकर सभी में काफी चर्चा चल रही है। वीडियो वायरल होने के बाद कई लोगों ने इस स्थान पर जाकर फिर से उस प्रतिकृति वाले शख्स को ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं दिखा। वहां के किसी एक व्यक्ति ने बताया कि वीडियो में जो सजीव दिख रहा है वह एक महिला है वह रोड पर जा रही थी तब उसे देखा गया था। 
यह महिला सामान्य इंसानों की अपेक्षा अलग थी। कई लोगों का कहना है कि यह वीडियो छड़वा डैम के पास का नहीं है। वीडियो के सामने आने के बाद एक स्थानीय व्यक्ति ने कहा कि उसने भी महिला जैसी इस आकृति को एक महीने पहले भी देखा था। तो कई लोगों ने उस आकृति के साथ यूएफ़ओ देखने होने की बात भी कही थी। हालांकि अभी तक किसी को कोई नुकसान आए हो ऐसी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। सच्चाई चाहे जो हो लेकिन एक बार फिर से देश दुनिया में एलियन के अस्तित्व को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। इस मामले की सच्चाई क्या है यह तो पूरी जांच-पड़ताल के बाद ही पता चलेगा।