जामनगर : बहु ने ससुर पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, ससुर ने कहा था, ‘कभी उसके पति की कमी महसूस नहीं होने दूंगा!’

राज्य में पिछले कई समय से दुष्कर्म के कई मामले सामने आ रहे है। दुष्कर्म के कई मामलों में तो रिश्तों की महत्वता भी पूरी तरह खतम हो जाती दिखाई देती है। कुछ ऐसा ही एक बार फिर देखने मिला राज्य के जामनगर जिले में, जहां एक बिजनेसमैन पर उसकी बहू ने दुष्कर्म के आरोप लगाए है। राज्य के बी-डिवीजन पुलिस स्टेशन में गुरुवार को महिला द्वारा लिखवाई पुलिस शिकायत में दर्ज शिकायत के आधार पर उसके ससुर ने उसके साथ फरवरी 14 से लेकर अप्रैल 14 तक चार बार दुष्कर्म किया था। 
पुलिस में दर्ज शिकायत के आधार पर महिला की शादी साल 2002 में हुई थी और दोनों का एक 18 साल का बेटा ब्भी है। हालांकि शादी के बाद से ही उनके बीच लगातार झगड़े होते रहते थे। जिसके चलते महिला परेशान हो गई और वह अपने माता-पिता के पास सूरत आ गई। इसके अलावा महिला ने मुआवजे के लिए किया गया केस भी जीता। जिसके आधार पर उसके पति से 6000 रुपए हर महीने प्राप्त होते है। हालांकि साल 2017 में जब शिकायतकर्ता महिया की माता की मृत्यु हो गई तो महिला के ससुराल वाले उसे सांत्वना देने के लिए वहाँ पहुंचे थे। जहां पति और पत्नी का समाधान हो गया। जिसके चलते पत्नी वापिस अपने पति के साथ चली गई। 
हालाँकि, संघर्ष विराम अल्पकालिक था और युगल के बीच फिर से नियमित झगड़े होने लगे। स्थिति से तंग आकर उसका देवर और उसकी पत्नी ने घर छोड़ दिया और अलग रहने लगे। करीब डेढ़ साल पहले उसका पति भी भाई के साथ रहने चला गया।
इसी बीच उसकी ससुराल सूरत से लौटी और जोगर्स पार्क स्थित अपने घर में रहने लगी। 14 फरवरी की रात जब महिला और उसका बेटा सो रहे थे तो उसके ससुर ने उसे जगाया कि टंकी में पानी नहीं है। जब वह चेक करने गई, तो उसने कथित तौर पर उसे पीछे से पकड़ लिया और अपने कमरे में ले गया, जहां उसने उसके साथ बलात्कार किया। इसके बाद उसने कथित तौर पर धमकी दी कि अगर उसने किसी को यौन उत्पीड़न के बारे में बताया तो उसके बेटे को खत्म कर दिया जाएगा। बी-डिवीजन पुलिस थाने के इंस्पेक्टर एपी सपिया
ने कहा कि शिकायतकर्ता ने कहा कि उसके ससुर ने उससे कहा कि वह उसे कभी भी अपने पति की अनुपस्थिति का एहसास नहीं होने देगा और कथित तौर पर उसके साथ तीन बार बलात्कार किया, जब उसका बेटा घर पर नहीं था। .