आईपीएल 2022 : लिविंगस्टोन ने जड़ा छक्का, राशिद आ गये बल्ला जांचने

आईपीएल 2022 : लिविंगस्टोन ने जड़ा छक्का, राशिद आ गये बल्ला जांचने

लिविंगस्टोन ने आईपीएल 2022 का सबसे लंबा छक्का जड़ा

इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल 2022 के 48वें मैच में कल 3 मई, मंगलवार को पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को एकतरफा मुकाबले में 8 विकेट से हरा दिया। मैच में सबसे ज्यादा सुर्खियां पंजाब के ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन ने बटोरीं, जिन्होंने आईपीएल 2022 का सबसे लंबा छक्का जड़ा। लिविंगस्टोन ने 16वें ओवर में तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को 117 मीटर लंबा छक्का जड़ा। जैसे ही उन्होंने छक्का लगाया तो सभी देखते ही रह गए। छक्के की लम्बाई इतनी थी कि गेंद स्टेडियम के बाहर जाकर गिरी। इस बीच गुजरात के स्टार स्पिनर राशिद खान भी छक्का देख हैरान रह गए और बल्लेबाज का बल्ला चैक करने के लिए मजबूर हो गए।
हुआ ऐसा कि इस मैच में पंजाब को आखिरी पांच ओवर में 27 रन चाहिए थे, लेकिन लिविंगस्टोनने 16वें ओवर में ही 28 रन बनाकर पंजाब को जीत दिलाई। यह ओवर शमी ने फेंका था। ओवर की पहली गेंद पर ही लिविंगस्टोन ने डीप स्क्वेयर लेग की तरफ जोरदार शॉट खेला। गेंद स्टेडियम के बाहर पहुंची। गुजरात के उपकप्तान राशिद खान भी लिविंगस्टोन का बल्ला चेक करने पहुंचे। राशिद देख रहे थे कि गेंद आखिर बल्ले के किस भाग पर जाकर लगते हुए इतनी दूर गई। इस छक्के को देख खुद शमी भी हैरान रह गए। इतना ही नहीं, पंजाब के कप्तान मयंक अग्रवाल भी देखते ही रह गए। अब इस दृश्य पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गयी।
लिविंगस्टोन के छक्के की बात करें तो ये आईपीएल 2022 का सबसे लंबा छक्का है। इस मामले में दूसरे स्थान पर मुंबई इंडियंस के सबसे युवा बल्लेबाज डेविड ब्राविस हैं। उन्होंने आईपीएल 2022 में 112 मीटर छक्का लगाया था। वहीं लिविंगस्टोन की बात कें तो वह शानदार फॉर्म में दिख रहे हैं। उन्होंने 10 मैचों में 3 अर्धशतक की मदद से 293 रन बनाए, जिसमें 3 विकेट शामिल रहे। लिविंगस्टोन ने आईपीएल 2019 में डेब्यू किया था, लेकिन 2022 सीजन से पहले उन्हें सिर्फ 5 मैचों में खेलने का मौका मिला।
Tags: