भारतीय क्रिकेटर कृनाल पंडया का ट्विटर अकाउंट हुआ हेक, हेकर्स ने की बिटकोइन की मांग

भारतीय क्रिकेटर कृनाल पंडया का ट्विटर अकाउंट हुआ हेक, हेकर्स ने की बिटकोइन की मांग

बिटकोइन के बदले अकाउंट बेचने की करी घोषणा

टीम इंडिया के जाने माने ऑलराउंडर कृनाल पंडया का ट्विटर अकाउंट हेक होने की जानकारी सामने आई है। हेकर्स द्वारा कृनाल पंडया का ट्विटर अकाउंट हेक होने की समाचार मिलते ही उसके फैंस काफी आश्चर्य में आ गए थे। हालांकि हेकर ने अपनी आईडी जारी कर इस बात की ज़िम्मेदारी स्वीकार कर ली है। 
हेकर द्वारा बिटकोइन के बदले में कृनाल का ट्विटर अकाउंट बेचने का मैसेज पोस्ट किया गया था। घटना के चलते कॉमेंट बॉक्स में कई यूजर्स ने मजेदार कॉमेंट भी की थी। हालांकि बाद में अकाउंट पर से यह सभी पोस्ट हटा दी गई। 
(Photo Credit : zeenews.india.com)
इस बारे में मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार कृनाल पंडया का ट्विटर अकाउंट बुधवार शाम को 7:30 बजे हेक हो गया था। जिस पर हेकर ने अकाउंट को बिटकोइन के बदले में बेचने की पोस्ट की थी। हालांकि अभी तक कृनाल ने इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। बता दे कि जल्द ही आईपीएल शुरू होने ही वाला है। अब तक कि सीजन में कृनाल पंडया मुंबई इंडियंस कि और से खेल रहे थे। हालांकि इस बार मुंबई की टीम ने उसे रिटेन नहीं किया था। इसके चलते इस बार उनकी भी नीलामी में बोली लगने वाली है।