इंडियाज लाफ्टर चैंपियन : दिल्ली के रजत सूद बने इस सीजन के विजेता, जीती ट्रॉफी और 25 लाख रुपये

इंडियाज लाफ्टर चैंपियन : दिल्ली के रजत सूद बने इस सीजन के विजेता, जीती ट्रॉफी और 25 लाख रुपये

सोनी टीवी के कॉमेडी शो इंडियाज लाफ्टर चैंपियन का ग्रैंड फिनाले शनिवार को हुआ। इसमें विजेता बने दिल्ली के रहने वाले रजत सूद। इस शो के टॉप 5 फाइनलिस्ट में रजत,  नितेश शेट्टी, विजय सचान, विघ्नेश पांडे, हिसांशु बावंदर शामिल थे। शो के ग्रैंड फिनाले पर अपनी फिल्म लाइगर के प्रमोशन के लिए विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे पहुंचे थे।

जीते 25 लाख रुपये

आपको बता दें कि विजेता बनने के साथ ही रजत ने ट्राफी के अलावा 25 लाख रुपये का चेक भी जीता है। रजत भले ही अपनी कॉमेडी के लिए जाने जाते हैं, लेकिन उन्होंने अपनी कला को पॉमेडी नाम दिया है। वो  कहते हैं कि मैंने कॉमेडी और कविता को मिलाकर एक नई चीज शुरू की है। कॉमेडियन के अलावा रजत राइटर, कवि, गीत लेखक आदि है। 2021 में रजत दूरदर्शन के शो सो करोड़ का कवि में नजर आए थे। इस शो में भी वो फाइनलिस्ट थे। इंडिया लॉफ्टर चैंपियन शो को शेखर सुमन और अर्चना पूर्ण सिंह जज करते थे। शो में पूरे देश से अलग- अलग कॉमेडियन ने हिस्सा लिया था। इस शो को सुनील ग्रोवर और रोशेल राव होस्ट करते थे। शो में सुनील ग्रोवर भाभी के किरदार में नजर आते थे।

कॉमेडियन ही नहीं कवि भी है रजत सूद

इस बारे में रजत ने कहा, मैंने इसके बारे में कई बार सोचा था, लेकिन जब मैं शो जीत गया तो एक खास पल था। मैंने अपनी पहली बार अपने माता- पिता के सामने परफॉर्म किया। मैंने हमेशा उन्हें अपना कंटेंट ऑनलाइन दिखाया था। उन्होंने कहा, मेरे पिता बेहद खुश है। उन्हें मुझ पर गर्व है। इस शो के बाद मुझे कई बेहतर मौके मिलेंगे। इंडियाज लॉफ्टर चैंपियन की जगह द कपिल शर्मा शो आने वाला है।
Tags: