स्वतंत्रता दिवस : बॉलीवुड के किंग खान ने भी अपने घर फहराया तिरंगा, दिया खास संदेश

स्वतंत्रता दिवस : बॉलीवुड के किंग खान ने भी अपने घर फहराया तिरंगा, दिया खास संदेश

आजादी के 75 साल पूरे होने पर, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने 'हर घर तिरंगा' अभियान शुरू किया

आज यानी 15 अगस्त को देश भर में आजादी की 75वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है। आजादी के इस उत्सव में सभी शामिल हुए है। जब पूरा देश आजादी के रंग में रंगा हुआ है, तो हमारा बॉलीवुड कहां पीछे रह सकता है?
आपको बता दें कि आजादी के 75 साल पूरे होने पर, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने 'हर घर तिरंगा' अभियान शुरू किया। इस अभियान में केंद्र सरकार ने 13 से 15 अगस्त के बीच हर घर में तिरंगा लगाने की अपील की। अब इस मुहिम में बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख़ भी शामिल हो गए हैं। उन्होंने अपने आवास मन्नत पर तिरंगा फहराया है। जिसका वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया। साथ ही उनकी पत्नी गौरी खान ने भी एक फोटो शेयर कर भारत के लिए अपने प्यार का इजहार किया है।
शाहरुख ने वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, 'हमारे छोटे बच्चों और आने वाली पीढ़ी को यह सिखाने में ज्यादा वक्त लगेगा कि इस आजादी को पाने के लिए हमारे क्रांतिकारियों ने कितना बलिदान दिया है। लेकिन उन छोटे बच्चों का झंडा फहराकर हम और अधिक गर्व, प्यार और खुशी महसूस कर सकते थे।'' वीडियो में शाहरुख अपनी पत्नी गौरी खान और बच्चों आर्यन, अबराम के साथ तिरंगा फहराते नजर आ रहे हैं। शाहरुख ने अबराम के हाथों में तिरंगा फहराया।
Tags: Bollywood