अविश्वसनीय : एक पल में बदली किस्मत, मछली पकड़ रहे व्यक्ति के हाथ लगा खजाना

अविश्वसनीय : एक पल में बदली किस्मत, मछली पकड़ रहे व्यक्ति के हाथ लगा खजाना

मछुआरे ने टिकटॉक पर घटना का एक वीडियो साझा किया

अगर आपसे कोई कहे कि वो रातोंरात बहुत पैसे वाला बन गया है तो शायद आप एक बार विश्वास न करें पर इंडोनेशिया के एक मछुआरे के साथ कुछ ऐसा ही हुआ। उसके साथ कुछ ऐसा हुआ जिसने रातों-रात उसकी किस्मत ही बदल दी। दरअसल समुद्र में मछली पकड़ने गये  मछुआरे के हाथ में करोड़ों की संपति लग गई। इस खबर के सामने आने के बाद लोग मछुआरे को भाग्यशाली बता रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इंडोनेशिया के बंगलिता बेल्टुंग बीच पर एक मछुआरा मछली पकड़ने गया था। वह जाल से समुद्र में मछली पकड़ रहा था। उसने अपना जाल समुद्र में फेंक दिया और मछली के पकड़े जाने की प्रतीक्षा करने लगा। कुछ मिनट बाद जब उसने जाल वापस खींचा तो देखा कि उसके जाल में मछली नहीं बल्कि कुछ बक्से फंस गए थे। जब मछुआरे ने डरते- डरते उन डिब्बों को खोला तो उनमें से जो निकला वह देखकर वह चौंक गया। इन कंटेनरों में अलग-अलग एप्पल उत्पाद थे। इसमें एक आईफोन, आईपैड और मैकबुक था। जिसकी कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है।
बता दें कि मछुआरे ने टिकटॉक पर घटना का एक वीडियो साझा किया है। इस फोटो को शेयर करते हुए मछुआरे ने लिखा, 'ऐसी ही किस्मत बदलती है।” मछुआरे ने वीडियो में बताया कि डिब्बे में रखे उत्पाद पानी के कारण खराब नहीं हुए। उन्होंने कहा कि डिब्बे की पैकिंग इतनी अच्छी थी कि सामान को कोई नुकसान नहीं हुआ।