नए तकनीकी युग में अब तांगे से घोड़े की भी छुट्टी!

नए तकनीकी युग में अब तांगे से घोड़े की भी छुट्टी!

तांगा जो पहले सड़कों का राजा हुए करता था, हर सफर की जान हुई करती थी अब सिर्फ कहानियों में सुनने को मिलती है

आज का समय तकनीक का है। रोज नित नए नए अविष्कार हो रहे है। इन अविष्कारों और विज्ञान के कारण हमारा जीवन सरल होता जा रहा है। पर इन सबके बाद कुछ ऐसी चीजें है उनका अस्तित्व ही लगभग खत्म हो चुका है। रेडियो, टेपरिकार्डर, कैसेट, टोर्च जैसी कितनी ही चीजें है जो अब सिर्फ किस्से कहानियों का हिस्सा है बस। इन्हीं में से एक चीज है तांगा। तांगा जो पहले सड़कों का राजा हुए करता था, हर सफर की जान हुई करती थी अब सिर्फ कहानियों में सुनने को मिलती है।
आपने अगर शोले और नदिया के पार जैसी क्लासिकल फ़िल्में देखी होंगी तो आपने फिल्म में तांगे के महत्त्व को जरुर देखा होगा। घोड़े के सहारे चलने वाले तांगे का अपने समय में अलग ही महत्व था पर आज जब तरह तरह के वाहन उपलब्ध है अब कोई भी इनकी सवारी करना पसंद नहीं करता। तांगा भारतीय उपमहाद्वीप में परिवहन के लिए उपयोग किए जाने वाले एक घोड़े द्वारा खींची गई एक हल्की गाड़ी है। उनके पास गाड़ी के ऊपर एक कैनोपी है जिसमें एक जोड़ी बड़े पहिये हैं। यात्री पीछे से सीटों पर पहुंचते हैं जबकि चालक गाड़ी के सामने बैठता है। गाड़ी के नीचे, पहियों के बीच सामान के लिए कुछ जगह उपलब्ध है। इस स्थान का उपयोग अक्सर घोड़ों के लिए घास ढोने के लिए किया जाता है।
ऑटोमोबाइल के आगमन से पहले तांगा लोकप्रिय थे और भारतीय उपमहाद्वीप के कुछ हिस्सों में अभी भी उपयोग में हैं। वे परिवहन का एक लोकप्रिय साधन हैं क्योंकि वे सवारी करने में मज़ेदार हैं, और आमतौर पर टैक्सी या रिक्शा की तुलना में किराए पर लेना सस्ता होता है । हालांकि, कई शहरों में, तांगों को उनकी धीमी गति के कारण राजमार्गों का उपयोग करने की अनुमति नहीं है। अब जब हर चीजों में तकनीक आ चुकी है तो तांगा भी इससे अछूता नहीं रहा। अब तक तकनीक और मोटर के सहारे चलने वाले तांगे तो थे ही अब तो रोबोट से चलने वाला तांगा भी सामने आ गया है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही रोबो तांगा चर्चा का विषय बना हुआ है।
इन दिनों में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक रोबोट जो किसी चार पैरों वाले जानवर जैसा लग रहा है देखा जा सकता है। तांगे की तरह उसके साथ नही एक सीट नुमा कुछ जुड़ा हुआ है जिस पर एक आदमी बौठता है और फिर रोबोट को बाजार चलने का आदेश देता है। आदेश पाते ही ये रोबोट चलने लगता है। सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद लोग इसे खूब पसंद कर रहे है। इस तांगे को देखकर हर कोई अचरज में है।