आइफा 2022 : जब अचानक एआर रहमान के पैरों पर गिर पड़े हनी सिंह, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

आइफा 2022 : जब अचानक एआर रहमान के पैरों पर गिर पड़े हनी सिंह, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

3-4 जून को अबू धाबी में आयोजित किया गया था दो दिवसीय आइफा समारोह

अबू धाबी में दो दिवसीय आइफा (IIFA) 2022 भव्य स्तर पर आयोजित किया गया था। इस मौके पर बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े कई सेलेब्रिटीज अपने अलग और बोल्ड अंदाज में नजर आए। इस इवेंट से जुड़ी कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं।
जिनमें से एक वीडियो है जिसने सभी का दिल जीत लिया है। ये हैं वीडियो रैपर हनी सिंह का है। हनी सिंह IIFA 2022 में परफॉर्म कर रहे थे, तभी अचानक वह स्टेज से नीचे उतर आए और खचाखच भरी पार्टी में संगीतकार एआर रहमान के चरणों में गिर पड़े। उनके इस वीडियो को उनके फैंस ने खूब पसंद किया है और हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। 
आपको बता दें कि आइफा 2022 का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। यह कार्यक्रम कुछ दिन पहले होना था। लेकिन कोरोना के लॉकडाउन के दौरान इसे स्थगित कर दिया गया था। यह कार्यक्रम 3-4 जून को अबू धाबी में आयोजित किया गया था। हनी सिंह के ऐसा करते ही रहमान चौंक जाते हैं और उसे उठाने की कोशिश करने लगते हैं।
हनी सिंह रहमान का आशीर्वाद लेने के बाद उठ जाते हैं और अपना गाना फिर से शुरू कर देते हैं। यूजर्स इस वीडियो पर खूब कमेंट कर रहे हैं। एक वीडियो पर कमेंट करते हुए यूजर्स ने लिखा, 'यह अपने गुरु से आशीर्वाद लेने की भारतीय परंपरा है। दूसरे ने लिखा, किंग इज बैक। तो एक अन्य यूजर ने लिखा, योयो हनी सिंह के लिए सम्मान बढ़ गया है। एक अन्य यूजर ने लिखा, एक ही फ्रेम में दो लीजेंड। एक यूजर ने लिखा संगीत के जनक एआर रहमान हैं। इसके अलावा ज्यादातर यूजर्स ने हार्ट और फायर इमोजी शेयर किए हैं।